फॉण्ट कनवर्टर NEW

दिखावे से दूर रहकर कर्म और करुणा का मार्ग है साईं भक्ति

Jamshedpur news: सर्किट हाउस एरिया स्थित श्री साईं सेंटर में बुधवार को आध्यात्मिक उल्लास और श्रद्धा का वातावरण उस समय और अधिक पावन हो गया, जब महान आध्यात्मिक गुरु, प्रख्यात साईं भक्त एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी डॉ. चंद्रभानु सत्पथी जी का शुभागमन हुआ।

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: सर्किट हाउस एरिया स्थित श्री साईं सेंटर में बुधवार को आध्यात्मिक उल्लास और श्रद्धा का वातावरण उस समय और अधिक पावन हो गया, जब महान आध्यात्मिक गुरु, प्रख्यात साईं भक्त एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी डॉ. चंद्रभानु सत्पथी जी का शुभागमन हुआ। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1972 बैच के पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ. सत्पथी ने ही 18 अक्टूबर 2012 को इस साईं सेंटर की प्राण-प्रतिष्ठा कराई थी। उनके पुनः आगमन से भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

केंद्र के अध्यक्ष एवं विख्यात उद्योगपति एस. के. बेहरा ने गुरुजी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर महासचिव श्री अमरेश सिन्हा, श्री विजय मेहता सहित अन्य पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर गुरुजी का सम्मान किया। गुरुजी ने बाबा साईं की विशेष पूजा-अर्चना और प्रदक्षिणा के बाद सैकड़ों भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि साईं भक्ति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रेम, करुणा और सेवा के साथ जीवन जीने की कला है। उन्होंने मंदिरों में बढ़ते दिखावे पर चिंता जताते हुए कहा कि सच्ची भक्ति अच्छे कर्म, पारिवारिक जिम्मेदारियों और मानवीय संवेदनाओं में निहित है।

अपने उद्बोधन में डॉ. सत्पथी ने माता-पिता की सेवा, बच्चों में संस्कारों के विकास और संतों की शिक्षाओं को आत्मसात करने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान उत्कल एसोसिएशन के कलाकारों ने ओड़िशी नृत्य और भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी। सचिव श्री अमरेश सिन्हा ने पावरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से सेंटर की सामाजिक और सेवा गतिविधियों की जानकारी दी, जिसकी गुरुजी ने सराहना की।

अध्यक्ष एस. के. बेहरा ने कहा कि गुरुजी का मार्गदर्शन केंद्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज सेवा को और सशक्त किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram