फॉण्ट कनवर्टर NEW

निलंबित IAS विनय चौबे मामले में ACB की छापेमारी, क्लिनिक से दस्तावेज जब्त

Ranchi News: निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसीबी की टीम ने रांची के अशोक नगर इलाके में स्थित प्रीहोम–होमियोपैथिक क्लिनिक पर छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। सूत्रों के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एसीबी की टीम ने रांची के अशोक नगर इलाके में स्थित प्रीहोम–होमियोपैथिक क्लिनिक पर छापेमारी कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।

सूत्रों के अनुसार यह क्लिनिक विनय चौबे के साले शिपिज त्रिवेदी के स्वामित्व में है, जबकि इसका संचालन उनकी पत्नी प्रियंका त्रिवेदी करती हैं। एसीबी को जांच के दौरान यह जानकारी मिली थी कि प्रियंका त्रिवेदी पेशे से होमियोपैथिक डॉक्टर हैं और क्लिनिक की पूरी गतिविधियां उन्हीं की देखरेख में चलती हैं।

छापेमारी के दौरान एसीबी टीम ने क्लिनिक से जुड़े वित्तीय लेनदेन, स्वामित्व और संचालन से संबंधित कागजातों की गहन जांच की। पूछताछ के दौरान शिपिज त्रिवेदी ने स्वीकार किया कि उनकी पत्नी इस क्लिनिक में प्रैक्टिस करती हैं। इसके बाद एसीबी ने दस्तावेजों की पड़ताल की, जिसमें पुष्टि हुई कि क्लिनिक शिपिज त्रिवेदी के नाम पर पंजीकृत है।

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान कुछ संदिग्ध वित्तीय लेनदेन के संकेत मिले, जिसके आधार पर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए कई अहम दस्तावेज जब्त किए। इन कागजातों को अब विस्तृत जांच के लिए एसीबी कार्यालय ले जाया गया है।

एसीबी सूत्रों का कहना है कि जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच के बाद निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे से जुड़े आर्थिक लेनदेन और संपत्ति के मामलों में नई जानकारियां सामने आ सकती हैं। फिलहाल एजेंसी पूरे मामले को गोपनीय रखते हुए आगे की जांच में जुटी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram