फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

नाटक बना नशे के खिलाफ हथियार, मेरी टोला में जागृति शाखा की पहल

Chaibasa News: चाईबासा जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) चाईबासा की प्रेरणा से संयुक्त उपक्रम में मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत मेरी टोला, चाईबासा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस खबर को भी पढ़ें

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Chaibasa News: चाईबासा जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) चाईबासा की प्रेरणा से संयुक्त उपक्रम में मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत मेरी टोला, चाईबासा में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

इस खबर को भी पढ़ें : नशे के खिलाफ अदालत से सड़क तक संदेश, कोडरमा में जागरूकता पदयात्रा

कार्यक्रम के दौरान प्रकाश कुमार गुप्ता एवं उषा मिश्रा की नाट्य टीम ने नशे के विरुद्ध नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। नाटक के माध्यम से नशे से होने वाली बीमारियों, शारीरिक तकलीफों और सामाजिक दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाया गया, जिससे उपस्थित लोग जागरूक हुए। जागृति शाखा की अध्यक्ष चंदा अग्रवाल ने बताया कि डालसा पश्चिमी सिंहभूम के सचिव रवि चौधरी द्वारा हाल ही में आयोजित बैठक में संस्थाओं को नशे के खिलाफ जागरूक होने के लिए प्रेरित किया गया था।

उसी क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, ताकि आसपास हो रही नशाखोरी पर रोक लगाई जा सके और देश, राज्य तथा जिले को नशा मुक्त बनाने की दिशा में प्रयास किया जा सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में जागृति शाखा की अध्यक्ष चंदा अग्रवाल, सचिव रिंकी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिल्पा फिरोजीवाला, ऋचा अग्रवाल, ममता जिंदल, प्रेस प्रभारी खुशबू दोदराजका सहित अन्य सदस्यों का सकारात्मक सहयोग रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram