Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»एक्स-फैक्ट 2026 का शानदार समापन, एक्सएल-स्ट्राइकर्स और जेडीसीए चैंपियन
Jharkhand

एक्स-फैक्ट 2026 का शानदार समापन, एक्सएल-स्ट्राइकर्स और जेडीसीए चैंपियन

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJanuary 12, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur news:एक्सएलआरआई-जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा आयोजित फादर एनराइट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट (एक्स-फैक्ट 2026) के तीसरे संस्करण का समापन एक्सएलआरआई ग्राउंड पर रविवार को धूमधाम से हुआ। फाइनल मुकाबलों में महिला और पुरुष टीमों ने बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग के साथ बेहतरीन मैनेजमेंट और सामूहिकता का प्रदर्शन किया। समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।

‘प्ले फॉर ए कॉज’ थीम पर आधारित यह टूर्नामेंट खेल भावना के साथ सामाजिक सरोकार, सहभागिता और सामुदायिक एकता का संदेश दे गया।इस टूर्नामेंट में 12 पुरुष टीमों और 4 महिला टीमों ने भाग लिया, जिसमें 240 से अधिक शौकिया खिलाड़ी शामिल हुए। एक्सएलआरआई के छात्र, कर्मचारी, पूर्व छात्र और कैंपस सहयोगी सक्रिय रूप से खेले। लगभग 5,000 दर्शकों ने मैच देखे। जुटाई गई राशि को सामाजिक एवं परोपकारी कार्यों के लिए दान किया गया, जो संस्थान की सेवा-भावना को दर्शाता है।

महिला वर्ग के फाइनल में लोयोला एलुमनी एसोसिएशन और एक्सएल-स्ट्राइकर्स के बीच रोमांचक संघर्ष हुआ, जिसमें एक्सएल-स्ट्राइकर्स ने 30 रनों से जीत हासिल की। प्लेयर ऑफ द मैच संध्या सिंह ने 25 गेंदों पर 45 रन ठोके और 2 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट लिया। तीसरे स्थान पर एक्सएल ग्लाइडर्स ने एक्सएल स्टनर्स को 19 रनों से हराया।

पुरुष वर्ग के तीसरे स्थान के मैच में लोयोला एलुमनी एसोसिएशन ने एक्सएलआरआई बीएम-एचआरएम को 4 विकेट से शिकस्त दी। फाइनल जेडीसीए (जमशेदपुर डेंटल क्रिकेट एसोसिएशन) और विंटेज वॉरियर्स (डीटीडीसी) के बीच हुआ, जहां जेडीसीए ने 8 रनों से बाजी मारी।

मैन ऑफ द मैच डॉ. विवेक ने नाबाद 97 रनों की तूफानी पारी खेली और 3 ओवर में 39 रन दिए।समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (पुरुष) सूरज भान सिंह (जेडीसीए), प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट (महिला) नव्या (एक्सएल ग्लाइडर्स), सर्वाधिक छक्के (पुरुष) सूरज भान सिंह (जेडीसीए), सर्वाधिक छक्के (महिला) कनिका (एसएल स्टनर्स), फेयर प्ले अवॉर्ड एक्सएल पैंथर्स, बेस्ट डिसिप्लिन्ड टीम एक्सएल ईगल्स तथा स्पिरिट ऑफ द गेम एक्सएल टाइगर्स को प्रदान किया गया। यह आयोजन खेल और समाज सेवा का अनुपम संगम साबित हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.