फॉण्ट कनवर्टर NEW

एनपी कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस, विवेकानंद के विचारों से गूंजा परिसर

Bokaro news :- सोमवार को एन पी टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज एवं एनपी संध्याकालीन स्नातक महाविद्यालय में संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव प्रमोद सिंह, अनीता सिंह डायरेक्टर पांडा इंटरनेशनल स्कूल, अविनाश

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro news :- सोमवार को एन पी टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज एवं एनपी संध्याकालीन स्नातक महाविद्यालय में संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद जी की जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव प्रमोद सिंह, अनीता सिंह डायरेक्टर पांडा इंटरनेशनल स्कूल, अविनाश उत्कर्ष अध्यक्ष, एचओडी संजीव कुमार, एनपी संध्याकालीन के प्राचार्य आर एन शर्मा एवं सभी व्याख्यातागण मिलकर दीप प्रज्वलित कर किया।

सभी लोगों ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़कर नमन किया। सचिव श्री प्रमोद सिंह ने कहा की स्वामी विवेकानंद जी सनातन एवं भारतीय संस्कृति को विश्व स्तर पर प्रसारित करने वाले आध्यात्मिक गुरु एवं युवा संन्यासी थे। संपूर्ण देश उनके प्रेरणादायक संदेशों को समाज एवं देश में पहुंचाने के लिए युवा दिवस का आयोजन किया जाता है।

उनका सबसे प्रमुख नारा उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए। यह संदेश महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं,शिक्षिको एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को भी इस पर अमल करने का आवाहन किया। महाविद्यालय के एचओडी ने सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई एवं शुभकामना दी साथ ही बताया कि इस साल का थीम युवाओं का सशक्तिकरण विकसित भारत की नींव है स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के सबसे बड़ी प्रेरणा स्रोत रहे हैं और स्वामी विवेकानंद के विचारों को युवाओं तक पहुंचाना इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने कहा आज का युवा राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण कड़ी है अतः आप सभी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर एक महान नागरिक बने। इस अवसर पर महाविद्यालय के व्याख्यातागण प्रोफेसर सीमा सिंह,रुपलता सिंह ,कुमकुम कुमारी,नीलू कुमारी,संचिता गोस्वामी,दीपशिखा,राजेश कुमार,शालिग्राम सिंह प्रदीप विश्वकर्मा, आईपी सिंह,अनामिका कुमारी,सौरभ कुमार एवं सभी कर्मचारी गण एवं छात्र-छात्राएं उन्हें पुष्प चढ़ाकर नमन किया ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram