Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»India»सावधान! बिना इंश्योरेंस गाड़ी चलाई तो अब सीधे होगी जब्त, बदलेगा नियम!
India

सावधान! बिना इंश्योरेंस गाड़ी चलाई तो अब सीधे होगी जब्त, बदलेगा नियम!

देशभर में बिना बीमा चल रहे वाहनों पर लगाम लगाने के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय मोटर वाहन अधिनियम में संशोधन कर रहा है। अब गाड़ी जब्त होने के साथ DL के नियम भी बदलेंगे।
By Samsul HaqueJanuary 12, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

India News: अगर आप भी अपने वाहन का बीमा (Insurance) समय पर रिन्यू नहीं कराते हैं, तो अब संभल जाइए। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय मोटर वाहन अधिनियम में एक ऐसा बड़ा संशोधन करने जा रहा है, जिससे आपकी लापरवाही सीधे आपकी जेब और गाड़ी पर भारी पड़ेगी। नए प्रस्तावों के मुताबिक, अब पुलिस और प्रवर्तन एजेंसियों को अधिकार दिया जाएगा कि वे बिना वैध बीमा के सड़क पर चल रहे वाहनों को मौके पर ही जब्त (Seize) कर सकें।

असुरक्षित ड्राइवरों पर गिरेगी ‘गाज’

मंत्रालय ने केवल गाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि ड्राइवरों के व्यवहार को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया है। अब उन लोगों को नया ड्राइविंग लाइसेंस (DL) जारी नहीं किया जाएगा, जिनका पिछले तीन सालों में लाइसेंस रद्द हुआ है। साथ ही, यदि आपके चालान का इतिहास असुरक्षित ड्राइविंग दर्शाता है, तो लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए आपको फिर से ड्राइविंग टेस्ट की अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा। फिलहाल नियम यह है कि लाइसेंस खत्म होने के एक साल के भीतर आवेदन करने पर टेस्ट की जरूरत नहीं होती, लेकिन अब इसे बदलने की तैयारी है।

60 साल तक नहीं पड़ेगी मेडिकल सर्टिफिकेट की जरूरत!

राहत की बात यह है कि लाइसेंस बनवाने या रिन्यूअल के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट की अनिवार्य आयु सीमा को 40 साल से बढ़ाकर 60 साल करने का सुझाव दिया गया है। वहीं, भारी और बड़े वाहनों के लिए अब ‘ग्रेडेड लाइसेंस प्रणाली’ (Graded Licensing) लाने का भी प्रस्ताव है, जिसमें ड्राइवर के अनुभव और कौशल को परखा जाएगा।

थर्ड पार्टी बीमा का बढ़ेगा दायरा

सरकार निजी वाहनों के मालिकों को भी बड़ी सुरक्षा देने की योजना बना रही है। प्रस्ताव के तहत थर्ड पार्टी बीमा के दायरे को बढ़ाकर इसमें मालिक, चालक और सवारी को भी शामिल किया जाएगा, जो फिलहाल केवल व्यावसायिक वाहनों (Commercial Vehicles) के लिए उपलब्ध है। इन संशोधनों का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों में कमी लाना और सड़कों पर चलने वाले हर वाहन को जवाबदेह बनाना है।

इस खबर को भी पढ़ें : हाईवे नहीं, अब ‘डिजिटल ग्रिड’: हर गाड़ी की स्पीड और घटना का रियल टाइम होगा रिकॉर्ड

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.