अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
चैनपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति चैनपुर के तत्वावधान में प्रखंड के मालम में झारखंड आंदोलन के प्रणेता और झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन (गुरुजी) का 82वां जन्मदिन भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुजी की लंबी आयु की कामना की और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शिबू सोरेन की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरुजी ने अपना पूरा जीवन झारखंड और यहाँ के आदिवासियों-मूलवासियों के हक की लड़ाई में समर्पित कर दिया।
उन्होंने शोषण के खिलाफ आवाज उठाई और पृथक झारखंड राज्य के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाई।झारखंड को देश का सर्वोच्च राज्य बनाना है, जिसे पूरा करना ही उनके लिए सच्ची भेंट होगी।जन्मदिन के जश्न के साथ-साथ सामाजिक सरोकार भी देखने को मिला। कड़ाके की ठंड को देखते हुए गुमला विधायक भूषण तिर्की के सौजन्य से कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रखंड अध्यक्ष पॉलिदोर खलखो, जिला संयुक्त सचिव शकील खान, केंद्रीय सदस्य कलिस्ता बरवा और फरदीनंद लकड़ा ने संयुक्त रूप से गरीब और जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबलों का वितरण किया।
जिला संयुक्त सचिव शकील खान ने बताया कि संगठन के निर्देशानुसार पूरे प्रखंड क्षेत्र में गुरुजी का जन्मदिन मनाया गया। उन्होंने कहा कि विधायक भूषण तिर्की के सहयोग से प्राप्त कंबलों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि इस भीषण ठंड में लोगों को राहत मिल सके।कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियाँ साझा कीं। इस मौके पर भारी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

