फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में ठंड के कारण KG से 6वीं तक कक्षाएँ 14 जनवरी तक बंद

Ranchi : जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहरी की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची केंद्र द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार, आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड और शीतलहरी का असर और तेज

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहरी की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची केंद्र द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार, आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड और शीतलहरी का असर और तेज हो सकता है। जिले को येलो जोन की श्रेणी में रखा गया है। इसी के मद्देनजर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर निजी विद्यालयों के लिए विशेष आदेश जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार रांची जिले के सभी निजी स्कूलों में KG से कक्षा 6 तक की कक्षाएं 12 जनवरी से 14 जनवरी 2026 तक पूर्णतः बंद रहेंगी। इस अवधि में विद्यार्थियों की उपस्थिति नहीं होगी और पठन-पाठन कार्य स्थगित रहेगा। वहीं, कक्षा 7 से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन सुबह 10 बजे से किया जाएगा, ताकि अत्यधिक ठंड के समय बच्चों को बाहर निकलने से बचाया जा सके।

जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। यदि किसी विद्यालय में निर्धारित अवधि में परीक्षा प्रस्तावित है, तो विद्यालय अपने विवेक से परीक्षा आयोजित कर सकता है।

साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से सुरक्षित रखें, गर्म कपड़े पहनाएँ और आवश्यक सावधानियाँ बरतें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्रों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram