Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Adda More..»सर्दी में गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी टिप्स, जानिए क्या करें क्या न करें
Adda More..

सर्दी में गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी टिप्स, जानिए क्या करें क्या न करें

By Samsul HaqueJanuary 11, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Health News: सर्दियों के मौसम में गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होती है। इस समय शरीर में हार्मोनल और शारीरिक बदलावों के कारण इम्यून सिस्टम सामान्य से कमजोर हो जाता है, जिससे सर्दी-जुकाम, जोड़ों में दर्द, थकान और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि सही दिनचर्या, संतुलित आहार और कुछ जरूरी सावधानियों से इस मौसम में भी गर्भवती महिलाएं खुद को और गर्भ में पल रहे शिशु को सुरक्षित रख सकती हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : गर्भवती महिलाओं के लिए मीठा कम खाना क्यों जरूरी है?

आयुर्वेद के अनुसार सर्दियों में वात दोष बढ़ जाता है, जिससे शरीर में रूखापन, दर्द और ठंड का असर ज्यादा महसूस होता है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को अपने शरीर को गर्म और आरामदायक रखना चाहिए। वैज्ञानिक दृष्टि से भी ठंड के मौसम में शरीर को सामान्य तापमान बनाए रखने के लिए अधिक ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है, जिससे जल्दी थकान हो सकती है। इसलिए ऊनी, ढीले और आरामदायक कपड़े पहनना जरूरी माना जाता है। सिर और पैरों को ढककर रखने से शरीर की गर्मी बनी रहती है।

दिन में कुछ समय धूप में बैठना भी फायदेमंद होता है। इससे शरीर को प्राकृतिक रूप से विटामिन डी मिलता है, जो मां की हड्डियों को मजबूत रखने और गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास के लिए जरूरी है। वहीं, सर्दियों में प्यास कम लगने के कारण कई महिलाएं पानी कम पीने लगती हैं, जबकि शरीर को उतनी ही मात्रा में तरल पदार्थ की जरूरत होती है। आयुर्वेद गुनगुना पानी पीने की सलाह देता है, जिससे पाचन बेहतर रहता है और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं।

आधुनिक चिकित्सा के अनुसार पर्याप्त पानी पीने से कब्ज, थकान और यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है, जो गर्भावस्था में आम हैं। गुनगुना पानी, सूप और हल्की हर्बल चाय शरीर को अंदर से गर्म रखने के साथ रक्त संचार भी बेहतर करती हैं, जिससे बच्चे तक पोषण सही तरीके से पहुंचता है।

इसके अलावा, अचानक ठंडे और गर्म वातावरण में जाने से बचना चाहिए। तापमान में तेजी से बदलाव होने पर शरीर को ढलने का समय नहीं मिलता, जिससे सर्दी-बुखार का खतरा बढ़ जाता है। खानपान की बात करें तो सर्दियों में पौष्टिक और हल्का गर्म भोजन गर्भवती महिला की सबसे बड़ी ताकत होता है। गाजर, चुकंदर, पालक और शकरकंद जैसी मौसमी सब्जियां खून बढ़ाने और शिशु के स्वस्थ विकास में सहायक मानी जाती हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

नर्स बनाना चाहती थीं सनी लियोनी, पुरानी पहचान को पीछे छोड़ बनाई करोड़ों दिलों में जगह

May 12, 2026

एनीमिया से बचाव: आयरन और सही डाइट से दूर करें खून की कमी, जानें लक्षण

May 11, 2026

नारियल तेल के ये बेमिसाल फायदे कर देंगे आपको हैरान, खूबसूरती में लगेंगे चार चांद

May 5, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.