अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Bokaro News: एम जे एम पब्लिक स्कूल, बीजूलिया बोकारो के सात विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इंडियन इंग्लिश ओलंपियाड 2025 में राज्य स्तर पर अपनी जगह बनाई है। चयनित विद्यार्थियों में मेघा कुमारी (कक्षा-9), सागर कुमार महतो (कक्षा-9), सुहैल अंसारी (कक्षा-9), फरहान अंसारी (कक्षा-9), अंश कुमार पाठक (कक्षा-6), राजेंद्र महतो (कक्षा-6) और जिगर शाह (कक्षा-6) शामिल हैं।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष की लहर दौड़ गई। विद्यालय के निदेशक डॉ. मो. मोईन अंसारी ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही उन्होंने विद्यालय की अंग्रेजी शिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी के मार्गदर्शन और योगदान की भी प्रशंसा की।विद्यालय प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि विद्यार्थी आगामी स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे।

