Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»दोस्ती बनी दुश्मनी, टेल्को में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
Jharkhand

दोस्ती बनी दुश्मनी, टेल्को में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Faizal HaqueBy Faizal HaqueJanuary 6, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Jamshedpur News:  टेल्को थाना क्षेत्र में जुगसलाई निवासी युवक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल चार अभियुक्तों में से तीन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि एक फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
टेल्को थाना क्षेत्र के खरकाई रोड स्थित बाउंड्री वॉल के भीतर झाड़ियों से युवक का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। मृतक की पहचान जुगसलाई निवासी सोहेल अली के रूप में हुई थी, जिसकी धारदार हथियार से हत्या की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व सिटी डीएसपी कर रहे थे।
लगातार तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर कांड का उद्भेदन करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बिरसानगर जोन नंबर छह निवासी ऋषि दलाई, जसबीर सिंह उर्फ जस्सू और लवप्रीत सिंह गिल शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ऋषि दलाई का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर एक चाइनीज चापड़, दो अन्य धारदार हथियार और एक मोबाइल फोन बरामद किया है, जिन्हें हत्या में प्रयुक्त किया गया था। मंगलवार को सिटी एसपी कुमार शिवा आशीष ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।
सिटी एसपी ने बताया कि मृतक सोहेल अली और गिरफ्तार अभियुक्त आपस में दोस्त थे और साथ में मादक पदार्थ का सेवन किया करते थे। कुछ समय पहले मृतक ने अभियुक्तों को जुगसलाई बुलाकर उनके साथ मारपीट की थी। इसके अलावा हाल ही में मादक पदार्थ सेवन के दौरान सोहेल का मोबाइल फोन खो गया था, जिसे लेकर उसे शक था कि अभियुक्तों ने ही उसका मोबाइल चोरी किया है। इसी बात को लेकर वह लगातार अभियुक्तों को धमकी दे रहा था।
पुलिस के अनुसार, पूर्व की मारपीट और लगातार मिल रही धमकियों से आक्रोशित होकर अभियुक्तों ने बदला लेने की योजना बनाई। इसके तहत सोहेल को बहाने से टेल्को क्षेत्र में बुलाया गया और वहां धारदार हथियार से उसकी बेरहमी से हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया।
फिलहाल पुलिस फरार चौथे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.