Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»पेसा नियमावली में ग्राम सभा सर्वोच्च, भाजपा के आरोप भ्रामक और राजनीतिक हताशा से प्रेरित
#Trending

पेसा नियमावली में ग्राम सभा सर्वोच्च, भाजपा के आरोप भ्रामक और राजनीतिक हताशा से प्रेरित

By Muzaffar HussainJanuary 5, 20263 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : पेसा नियमावली को लेकर भाजपा और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा लगाए गए आरोपों को राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल ने सिरे से खारिज करते हुए उन्हें निराधार, भ्रामक और राजनीतिक हताशा से प्रेरित बताया है। सरकार का स्पष्ट कहना है कि पेसा नियमावली में ग्राम सभा सर्वोच्च है और रहेगी, उसके अधिकारों को कमजोर नहीं बल्कि पहले से अधिक सशक्त और स्पष्ट किया गया है।

सरकार की ओर से झामुमो केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनाेद कुमार पांडेय ने कहा कि भाजपा को आज आदिवासी हितों की चिंता सताने लगी है, जबकि उसके लंबे शासनकाल में पेसा कानून को लागू करने की न तो नीयत दिखी और न ही कोई ठोस प्रयास किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा स्वयं कई वर्षों तक राज्य के मुख्यमंत्री और केंद्र में मंत्री रहे, लेकिन उनके कार्यकाल में न पेसा के नियम बने और न ही ग्राम सभाओं को वास्तविक अधिकार मिल सके। उस दौर में आदिवासी समाज को केवल वोट बैंक के रूप में देखा गया, जबकि उनके स्वशासन और परंपरागत अधिकारों को लगातार नजरअंदाज किया गया।

हेमंत सोरेन सरकार ने सत्ता में आने के बाद पेसा कानून को संवैधानिक दायरे में रहकर लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाए। सरकार का कहना है कि वर्षों से लंबित इस कानून को जमीन पर उतारना आसान नहीं था, लेकिन आदिवासी अस्मिता, परंपरा और स्वशासन को संवैधानिक संरक्षण देने की मंशा के साथ यह कार्य पूरा किया गया।

पेसा नियमावली में ग्राम सभा की भूमिका को कमजोर करने के आरोपों को सरकार ने पूरी तरह खारिज किया है। सरकार के अनुसार, नियमावली में परंपरा, रूढ़ि और स्थानीय स्वशासन की भावना को संविधान के अनुरूप स्पष्ट और व्यावहारिक स्वरूप दिया गया है, ताकि ग्राम सभा अपने अधिकारों का प्रभावी ढंग से प्रयोग कर सके। भाजपा पर आरोप लगाया गया कि वह जानबूझकर भ्रम फैला रही है, जिससे आदिवासी समाज को गुमराह किया जा सके।

सरकार ने भाजपा द्वारा नियमावली को “कोल्ड ब्लडेड मर्डर” जैसे शब्दों से संबोधित करने को संवैधानिक अज्ञानता और राजनीतिक कुंठा का परिचायक बताया। कहा गया कि जो लोग वर्षों तक आदिवासी अधिकारों की उपेक्षा करते रहे, उन्हें आज इस तरह के बड़े-बड़े शब्दों का इस्तेमाल करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

हेमंत सोरेन सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि पेसा नियमावली को लेकर किसी भी रचनात्मक और सकारात्मक सुझाव का स्वागत किया जाएगा, लेकिन राजनीतिक दुर्भावना के तहत फैलाए जा रहे भ्रम और दुष्प्रचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार ने दो टूक कहा कि आदिवासी अधिकारों और ग्राम सभा की सर्वोच्चता से कोई समझौता नहीं होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.