Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»आधी रात गोलियों की गूंज, पटना एनकाउंटर में मैनेजर राय घायल
Bihar

आधी रात गोलियों की गूंज, पटना एनकाउंटर में मैनेजर राय घायल

पटना जिले के खगौल थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मैनेजर राय को गोली लगी है।
By Samsul HaqueJanuary 2, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna News: पटना जिले के खगौल थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। इस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी मैनेजर राय को गोली लगी है। वह हत्या और लूट जैसे कई संगीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि पुलिस को मैनेजर राय के खगौल इलाके में छिपे होने की गोपनीय सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि होते ही पटना पुलिस ने बिहार एसटीएफ के सहयोग से देर रात सघन तलाशी अभियान शुरू किया।

तलाशी के दौरान पुलिस की घेराबंदी को भांपते ही मैनेजर राय मौके से भागने लगा। पुलिस ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। हालात बिगड़ते देख पुलिस को आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

इस खबर को भी पढ़ें : पटना में ‘गोली का जवाब गोली’! पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी घायल

जवाबी फायरिंग में मैनेजर राय के घुटने के नीचे गोली लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए एम्स पटना में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी मैनेजर राय का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत 20 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था।

इस मुठभेड़ के बाद खगौल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के संपर्क में और कौन-कौन लोग थे। पूरे मामले में विधिसम्मत कार्रवाई जारी है और पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.