Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»खाड़ी देशों में नौकरियों की सुनामी, 5 साल में 15 लाख नए मौके!
World

खाड़ी देशों में नौकरियों की सुनामी, 5 साल में 15 लाख नए मौके!

यूएई और सऊदी अरब में अगले 5 वर्षों में 15 लाख से ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी। एआई के दौर में भी भारतीयों के लिए कंस्ट्रक्शन, टेक और हेल्थकेयर में सुनहरे अवसर।
By Samsul HaqueDecember 29, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

रियाद/दुबई, विशेष संवाददाता: खाड़ी देशों की चकाचौंध के बीच भारतीय युवाओं के लिए एक ऐसी खबर आई है जो उनके सपनों को नए पंख लगा सकती है। एक ताजा रिसर्च रिपोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि अगले पांच वर्षों में यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब के जॉब मार्केट में भारी उछाल आने वाला है। अनुमान है कि 2030 तक इन दोनों देशों में 15 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत होगी, यानी हर साल करीब 3 लाख नए रोजगार के अवसर।

एआई के बावजूद नहीं घटेगी इंसानी जरूरत

अक्सर चर्चा रहती है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) नौकरियों को निगल जाएगा, लेकिन खाड़ी देशों से आई यह रिपोर्ट कुछ और ही कहानी कह रही है। स्टडी के मुताबिक, एआई बिजनेस करने के तरीकों को तो बदल रहा है, लेकिन यह इंसानी कर्मचारियों की जरूरत को कम नहीं कर पा रहा। इसके उलट, इन देशों में चल रहे विशाल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स और बढ़ते सर्विस सेक्टर के कारण लेबर की मांग और भी ज्यादा बढ़ गई है।

सऊदी का विजन 2030 और यूएई की रफ्तार

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के ‘विजन 2030’ के तहत वहां कंस्ट्रक्शन, टूरिज्म, मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स में अरबों डॉलर का निवेश हो रहा है। रिपोर्ट कहती है कि सऊदी को अपने विस्तार के लिए कम से कम 6.5 लाख अतिरिक्त कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। दूसरी ओर, यूएई का वर्कफोर्स भी 12.1 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है, जो दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते लेबर मार्केट्स में से एक है।

भारतीयों के लिए क्यों है यह ‘बल्ले-बल्ले’?

यह खबर भारत के लिए इसलिए खास है क्योंकि सऊदी और यूएई दोनों ही देश अपनी मैनपावर की जरूरतों के लिए लंबे समय से भारत पर भरोसा करते आए हैं। शिक्षा, हेल्थकेयर, फाइनेंशियल सर्विस और टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भारतीयों की भारी मांग रहने वाली है। आने वाले वर्षों में मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल सेक्टर में भी भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए करियर बनाने का यह सबसे सुनहरा मौका साबित होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विश्व जनसंख्या दिवस: 8 अरब से पार पहुंची वैश्विक आबादी, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों का बड़ा सवाल

July 11, 2026

चीन की जूता फैक्ट्री में आग: 28 लोगों की मौ’त, मालिक हिरासत में, जांच जारी

July 10, 2026

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ K2 एयरवेज का कार्गो विमान; मलबा बरामद

July 9, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.