Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»गाजा की आग में अपनी सियासी रोटियां सेंक रहे मुनीर, दांव पर पाकिस्तान की साख
World

गाजा की आग में अपनी सियासी रोटियां सेंक रहे मुनीर, दांव पर पाकिस्तान की साख

वॉशिंगटन की रिपोर्ट में खुलासा: क्या जनरल असीम मुनीर गाजा में सैनिक भेजने के बदले इमरान खान पर चुप्पी और अरबों डॉलर की डील कर रहे हैं? जानिए पाकिस्तान का नया खतरनाक गेम।
By Samsul HaqueDecember 29, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: पाकिस्तान की पुरानी ‘दोहरी चाल’ अब उसके लिए जी का जंजाल बनने वाली है। वॉशिंगटन से आई एक ताजा रिपोर्ट ने अंतरराष्ट्रीय गलियारों में हलचल मचा दी है। इस रिपोर्ट का सार सीधा है—अगर पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप के ‘गाजा स्थिरीकरण मिशन’ में वादाखिलाफी की, तो पाकिस्तान दुनिया की नजरों में एक ‘अविश्वसनीय साथी’ बनकर रह जाएगा।

आज की तारीख में जनरल मुनीर की ताकत तीन खंभों पर टिकी है: सेना पर लोहे जैसी पकड़, इस्लामाबाद की कमजोर कठपुतली सरकार और इमरान खान की सियासी घेराबंदी। लेकिन रिपोर्ट कहती है कि यह ताकत अब बाहरी ऑक्सीजन पर निर्भर है। मुनीर को अपने अस्तित्व के लिए वॉशिंगटन से तीन चीजें चाहिए—अपनी शक्तियों के विस्तार पर अमेरिका की मौन सहमति, डूबती अर्थव्यवस्था के लिए निवेश और इमरान खान के खिलाफ जारी दमनकारी कार्रवाई पर दुनिया की चुप्पी।

क्या है ‘फॉस्टियन समझौता’? खबरों की मानें तो ट्रंप प्रशासन गाजा में एक ‘इंटरनेशनल स्टेबलाइजेशन फोर्स’ (ISF) बनाने की तैयारी में है। मुनीर ने इस हाई-रिस्क प्रोजेक्ट में पाकिस्तानी सैनिक देने का संकेत देकर अमेरिका को लुभाने की कोशिश की है। यह एक तरह का ‘लेन-देन आधारित सौदा’ है। मुनीर गाजा में अपनी फौज झोंकना चाहते हैं ताकि बदले में अमेरिका उन्हें ‘राजनीतिक संरक्षण’ दे सके। लेकिन समस्या यह है कि ट्रंप का नया अमेरिका अब पुराने झांसों में आने वाला नहीं है। वहां नीतियां अब रिश्तों पर नहीं, बल्कि ‘रिजल्ट’ पर आधारित हैं।

धोखाधड़ी की रणनीति अब बेअसर रिपोर्ट में साफ चेतावनी दी गई है कि पाकिस्तान का ‘वदे करो और मुकर जाओ’ वाला पुराना रवैया अब काम नहीं आएगा। मुनीर इस समय दोराहे पर हैं। एक तरफ वे आईएसएफ के मुद्दे पर कदम पीछे खींचते दिख रहे हैं, तो दूसरी तरफ वे खनिज और ऊर्जा समझौतों के जरिए आर्थिक राहत की उम्मीद कर रहे हैं। अगर ट्रंप को लगा कि मुनीर केवल वक्त काट रहे हैं और जमीन पर कुछ नहीं कर रहे, तो पाकिस्तान को मिलने वाली हर गारंटी खत्म हो सकती है।

इस खबर को भी पढ़ें : झुकी शहबाज सरकार! जनरल आसिम मुनीर ‘सुपर पावर’ कैसे बन गए?

अंतिम विकल्प और जोखिम अगर पाकिस्तान ने टालमटोल जारी रखी, तो अमेरिका के पास ज्यादा विकल्प नहीं बचेंगे। या तो वह पाकिस्तान पर कड़ा सीधा दबाव बनाएगा या फिर मुनीर को दरकिनार कर कोई नया रास्ता चुनेगा। दोनों ही सूरत में मुनीर देश के भीतर असुरक्षित हो जाएंगे और विदेशों में उनकी साख मिट्टी में मिल जाएगी। गाजा के नाम पर अंतरराष्ट्रीय संरक्षण पाने का यह खतरनाक खेल मुनीर के लिए आत्मघाती भी साबित हो सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विश्व जनसंख्या दिवस: 8 अरब से पार पहुंची वैश्विक आबादी, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों का बड़ा सवाल

July 11, 2026

चीन की जूता फैक्ट्री में आग: 28 लोगों की मौ’त, मालिक हिरासत में, जांच जारी

July 10, 2026

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ K2 एयरवेज का कार्गो विमान; मलबा बरामद

July 9, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.