फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

रात 9 बजे घर से निकले, फिर नहीं लौटे… पुलिस और जनता से मांगी मदद

Lohardaga News: बरियातू थाना क्षेत्र से 82 वर्षीय वृद्ध के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता वृद्ध की पहचान सुकरा उरांव के रूप में हुई है, जो डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) से पीड़ित बताए जा रहे हैं। इस संबंध में परिजनों ने बरियातू

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Lohardaga News: बरियातू थाना क्षेत्र से 82 वर्षीय वृद्ध के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता वृद्ध की पहचान सुकरा उरांव के रूप में हुई है, जो डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) से पीड़ित बताए जा रहे हैं। इस संबंध में परिजनों ने बरियातू थाना में लिखित आवेदन देकर गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई है।

परिजनों के अनुसार सुकरा उरांव 23 दिसंबर 2025 की रात करीब 9 बजे घर से बाहर निकले थे, लेकिन इसके बाद वे वापस नहीं लौटे। देर रात तक प्रतीक्षा करने के बाद परिवार के सदस्यों ने रिश्तेदारों, पड़ोसियों और आसपास के इलाकों में उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिवार ने बताया कि वृद्ध की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिस कारण उनके सुरक्षित होने को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। आवेदन में आशंका जताई गई है कि वे रास्ता भटक गए होंगे। पुलिस से शीघ्र खोजबीन और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

लापता वृद्ध का हुलिया— उम्र 82 वर्ष, रंग सांवला, कद लगभग 5 फीट 2 इंच है। घटना के समय उन्होंने ग्रे रंग का स्वेटर और ग्रे रंग की पैंट पहन रखी थी। आवेदन के साथ पहचान पत्र की प्रति भी संलग्न की गई है। परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को सुकरा उरांव के संबंध में कोई जानकारी मिले तो वे तत्काल नजदीकी थाना को सूचित करें, ताकि उन्हें सकुशल परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram