फॉण्ट कनवर्टर NEW

केंद्र सरकार के खिलाफ झामुमो का हल्लाबोल, बोकारो में गूंजे जनविरोधी कानून वापस लो

Bokaro News: झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला समिति के अध्यक्ष रतनलाल मांझी के अध्यक्षता में आज केंद्र सरकार द्वारा लाए गए ‘VBG RAM G’ कानून के विरोध में जिला मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: झारखंड मुक्ति मोर्चा बोकारो जिला समिति के अध्यक्ष रतनलाल मांझी के अध्यक्षता में आज केंद्र सरकार द्वारा लाए गए ‘VBG RAM G’ कानून के विरोध में जिला मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस कानून को अविलंब वापस लेने की मांग की।

जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है केंद्र सरकार: रतनलाल मांझी

धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो के जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि केंद्र सरकार ने ‘VBG RAM G’ कानून लाकर झारखंड प्रदेश की जनता की भावनाओं के साथ क्रूर मजाक किया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के माध्यम से विकास कार्य होते हैं जिससे गरीब-गुरबा को सीधा लाभ मिलता है। लेकिन केंद्र सरकार मनमानी करते हुए जनविरोधी कानून थोप रही है। यदि इस कानून की समीक्षा कर इसे वापस नहीं लिया गया, तो झामुमो उग्र लोकतांत्रिक आंदोलन को विवश होगी।

लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है नया कानून: मंटू यादव

वहीं, बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने अपने संबोधन में इस कानून को असंवैधानिक करार दिया। उन्होंने कहा, यह कानून आम जनता के हितों और संवैधानिक अधिकारों का सीधा उल्लंघन है। झारखंड की विशिष्ट भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए यह यहाँ की जनता के लिए पूरी तरह अहितकारी है। हम इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे।

मुख्य मांगें: केंद्र सरकार द्वारा लाए गए ‘VBG RAM G’ कानून को तत्काल वापस लिया जाए कानून में संशोधन हेतु जन भावनाओं और क्षेत्रीय परिस्थितियों का ध्यान रखा जाए।गरीबों के हक और मनरेगा जैसी योजनाओं के अधिकारों को सुरक्षित रखा जाए।

इस प्रदर्शन में जिले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित कई मुख्य पदाधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने एक सुर में केंद्र की दमनकारी नीतियों का विरोध करने का संकल्प लिया। धरना कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव मुकेश महतो ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य हीरालाल मांझी, बीके चौधरी, जयनारायण महतो, मनोहर मुर्मू, अशोक मुर्मू, इकबाल अंसारी, मोहन मुर्मू, फिरदौस अंसारी, घूनू हंसदा, रामदयाल सिंह, फैयाज आलम, पंकज मरांडी, दिलीप हेंब्रम, कृष्णा महतो, लूधू मांझी, रंजीत महतो, गणेश श्रीवास्तव, सुभाष महतो, सुनील टुडू, सोनाराम हेंब्रम,नैयर जमाल,प्रमोद तापड़िया, भागीरथ शर्मा, पंकज जयसवाल, भोलू खान, मिथुन मंडल, आलोक सिंह, कन्हैया सिंह, प्रदीप यादव, भरत यादव, कालीपद महतो, दीपक महतो, नियती डे, शांति सोरेन, बबीता देवी, षष्ठी देवी, शांति किस्कू, रेखा देवी, एकता देवी, कुसुम भारती, सानिया खातून, अमित सोरेन, अशोक हेंब्रम, रब्बुल अंसारी, आजाद अंसारी, किरण बाउरी, सोमवार मुंडा, रणधीर रजक, महताब खान, मस्तान अंसारी, सदानंद गोप, सुमन वर्मा, सौरभ भट्ट, मेगाराम दे, समीर अंसारी, दुर्गा दत्ता, सोमनाथ सरकार, सुनील सिंह, राकेश शेट्टी, शंभू गुप्ता, सलीम खान मनोज टुडू, सुरेश हसदा, कामेश्वर मांझी, इंद्रदेव मांझी इत्यादि।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram