Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Jharkhand»लोक अदालत बना आम लोगों का भरोसा, प्रधान जिला जज बोले– दोनों पक्षों की होती है जीत
Jharkhand

लोक अदालत बना आम लोगों का भरोसा, प्रधान जिला जज बोले– दोनों पक्षों की होती है जीत

Faizal HaqueBy Faizal HaqueDecember 23, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Koderama news; झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा के कुशल मार्ग दर्शन में व जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में आज मंगलवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया । इस मौंके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकांत मिश्रा ने कहा कि आज के वर्तमान परिवेश में लोक अदालत किसी परिचय की मोहताज नहीं है यही कारण है कि इसकी लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढती जा रही है । उन्होंने कहा कि लोक अदालत में दिए गए फैसले में दोनों पक्षों की जीत होती है तथा यह फैसला दोनों पक्षों को संतुष्ट करता है । कोई पक्ष इसे थोपा हुआ महसूस नहीं करता है । लोक अदालत में दिए गए निर्णय के विरुद्ध कहीं भी कोई अपील नहीं होती । लोक अदालत का निर्णय अंतिम निर्णय होता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय प्रदान करने का सशक्त माध्यम है । लोक अदालत का फैसला अंतिम होता है । उन्होने कहा कि लोक अदालत में बढ़ रही भीड़ इस बात का परिचायक है कि लोक अदालत आम लोगों के बीच कितना लोकप्रिय होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में जहाँ एक ओर लोगों के समय और पैसे की बचत होती है वहीँ दूसरी ओर न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है। इस लोक अदालत में कुल पांच बेंचों का गठन किया गया । बेंच संख्या एक में जिला जज प्रथम गुलाम हैदर व अधिवक्ता सुरेश कुमार, बेंच संख्या दो में जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा व अधिवक्ता लखन प्रसाद सिंह, बेंच संख्या तीन में सी.जे.एम अमित कुमार वैश व अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, बेंच संख्या चार में ए सी जे एम् मनोरंजन कुमार व अधिवक्ता जय गोपाल शर्मा, एवं बेंच संख्या पांच में स्थायी लोक अदालत के सदस्य ममता सिंह एवं कुमारी अनुपमा ने मामले की सुनवाई की । लोक अदालत में पांच बेंचो के माध्यम से कुल 23 वादो का निष्पादन किया गया । मौंके पर जिला जज प्रथम गुलाम हैदर, जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, अवर न्यायाधीश तृतीय प्रज्ञा बाजपाई, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शिवांगी प्रिया, ज्योत्सना पाण्डेय, नमिता मिंज मुंसिफ मिथिलेश कुमार विद्युत विभाग, उत्पाद विभाग के अधिकारी, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, मूंगा लाल दास, राजेंद्र कुमार, अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, मनोज मिश्रा, रंजीत कुमार, राजीव रंजन, कुमार संजय, महेश्वर कुमार, राजीव कुमार, पी.एल.वी. रविन्द्र कुमार, पाण्डेय शेखर प्रसाद, नेहा सिन्हा, कंचन कपूर, मनोज कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

स्वदेशी वॉरशिप INS महेंद्रगिरी आज नौसेना मे शामिल ब्राह्मोस बराक एंटी सबमरीन जैसे 72 हथियारों से लैस

July 12, 2026

RECENT ADDA.

रांची के 115 राशन कार्डधारियों से वसूले जाएंगे 3.5 करोड़ रुपये

July 12, 2026

कांके प्राचीन शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त, जांच में जुटी पुलिस

July 12, 2026

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.