फॉण्ट कनवर्टर NEW

प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश, आर्चबिशप हाउस में जेएससीए अध्यक्ष की मुलाकात

Ranchi : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के अध्यक्ष अजय नाथ शाह देव ने मंगलवार को पुरुलिया रोड, रांची स्थित आर्चबिशप हाउस में रांची आर्चडायसिस के आर्चबिशप विंसेंट आइंद एवं प्रोविंशियल सुपीरियर फादर अजीत कुमार खेस से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात आगामी क्रिसमस पर्व

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi : झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के अध्यक्ष अजय नाथ शाह देव ने मंगलवार को पुरुलिया रोड, रांची स्थित आर्चबिशप हाउस में रांची आर्चडायसिस के आर्चबिशप विंसेंट आइंद एवं प्रोविंशियल सुपीरियर फादर अजीत कुमार खेस से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात आगामी क्रिसमस पर्व के पावन अवसर पर हुई, जिसमें अजय नाथ शाहदेव ने उन्हें क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर अजय नाथ शाहदेव ने क्रिसमस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, शांति और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि क्रिसमस समाज को आपसी सद्भाव, सौहार्द और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। ऐसे पर्व सामाजिक एकता को सुदृढ़ करते हैं और मानवता की सेवा का संदेश देते हैं।

आर्चबिशप विंसेंट आइंद एवं फादर अजीत कुमार खेस ने भी अजय नाथ शाहदेव को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए उनके सद्भावनापूर्ण विचारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज में शांति, सौहार्द और सेवा भाव बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी वर्गों के लोगों से मिल-जुलकर समाज के विकास एवं मानवीय मूल्यों की रक्षा करने का आह्वान किया।

इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान जेएससीए के आजीवन सदस्य जसबीर सिंह खुराना भी उपस्थित रहे। पूरी भेंट वार्ता सौहार्द, आपसी सम्मान और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram