अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
डुमरी (गुमला):- डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीपी चौक के आगे प्रसाद के घर के सामने बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक पैदल यात्री समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक चालक की पहचान 27 वर्षीय मंजीत कुमार, पिता राजेंद्र मार, निवासी ग्वाल (छत्तीसगढ़) के रूप में की गई है। बताया गया कि मंजीत कुमार अपने ससुराल खेतली से घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पैदल चल रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में पैदल चल रहे व्यक्ति की पहचान 41 वर्षीय निर्मल टोप्पो, पिता नीलमन टोप्पो, निवासी लुचूत पाठ के रूप में हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक और पैदल यात्री दोनों सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही डुमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीपी चौक और उसके आसपास तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं आम हो गई हैं। उन्होंने प्रशासन से इस क्षेत्र में गति नियंत्रण, संकेतक और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

