फॉण्ट कनवर्टर NEW

फेसबुक पर गंदा खेल! अश्लील वीडियो भेजने वाला गया जेल

Bokaro News: सोशल मीडिया का इस्तेमाल अगर दूसरों को परेशान करने के लिए किया जाए, तो उसका अंजाम क्या होता है, इसकी बानगी बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र में देखने को मिली है। फेसबुक पर एक महिला को अश्लील वीडियो भेजकर उसे मानसिक रूप से

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: सोशल मीडिया का इस्तेमाल अगर दूसरों को परेशान करने के लिए किया जाए, तो उसका अंजाम क्या होता है, इसकी बानगी बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र में देखने को मिली है। फेसबुक पर एक महिला को अश्लील वीडियो भेजकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले आरोपी युवक सुजीत तिवारी को पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने न केवल आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया, बल्कि उसका वह मोबाइल भी जब्त कर लिया है जिससे यह ‘गंदा खेल’ खेला जा रहा था।

फेसबुक मैसेज और सुजीत की ‘अश्लील’ हरकत

मामला 15 दिसंबर 2025 का है, जब बालीडीह की रहने वाली एक पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बालीडीह निवासी सुजीत तिवारी लगातार अपने फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल कर उसके मैसेंजर पर अश्लील और आपत्तिजनक वीडियो भेज रहा था। इस हरकत से पीड़िता बेहद असहज और डरी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत आईटी एक्ट (IT Act) और अन्य संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जुर्म कबूला और पहुंचा जेल: पुलिस की सख्त चेतावनी

बालीडीह पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और आरोपी सुजीत तिवारी को उसके आवास के पास से गिरफ्तार कर लिया। थाने में हुई कड़ी पूछताछ के दौरान सुजीत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं का उत्पीड़न करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। साइबर सेल की मदद से ऐसे तमाम संदिग्ध अकाउंट्स पर नजर रखी जा रही है जो अश्लीलता या साइबर बुलिंग को बढ़ावा दे रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram