फॉण्ट कनवर्टर NEW

हीटर से लगी आग का भयानक अंजाम! धनबाद में 3 मंजिला मकान में 2 की मौ’त

Dhanbad News: धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर में सोमवार की देर रात एक तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग ने दो जिंदगियां लील लीं। इस दुखद हादसे में नानी चिंतामणी देवी (70) और उनका भांजा प्रशांत कुमार उर्फ गोलू (22) आग

अपनी भाषा में पढ़ें

Dhanbad News: धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर में सोमवार की देर रात एक तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग ने दो जिंदगियां लील लीं। इस दुखद हादसे में नानी चिंतामणी देवी (70) और उनका भांजा प्रशांत कुमार उर्फ गोलू (22) आग की चपेट में आने से झुलस गए और उनकी मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, प्रशांत कुमार उर्फ गोलू केवल 15 दिन पहले ही पटना से अपनी नानी के घर आया था। घटना के समय मकान में कुल 15 लोग सो रहे थे। आग ग्राउंड फ्लोर पर बनी घर में लगी और देखते ही देखते धुआं तेजी से पूरे मकान में फैल गया।

बंद ताला बना मौत का कारण, हीटर से शॉर्ट सर्किट की आशंका

देर रात सभी लोग गहरी नींद में थे, तभी अचानक आग लगने से चीख-पुकार मच गई। पहले और दूसरे तल्ले पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने भी फंसे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक धुआं होने के कारण काफी कठिनाई हुई।

अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। धनबाद अग्निशमन विभाग के प्रभारी दीपक उरांव ने बताया कि घर संकरी गली में होने के कारण दमकल गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि घर के मुख्य गेट पर ताला लगा था, अन्यथा सभी की जान बचाई जा सकती थी।

प्रारंभिक जाँच के अनुसार, आशंका जताई जा रही है कि आग रूम हीटर से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी। चिंतामणी देवी रात करीब 12 बजे अपने कमरे में हीटर चलाकर सोई थीं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram