फॉण्ट कनवर्टर NEW

“24 घंटे में केस सॉल्व: कुडू पुलिस ने चोरी की बाइक पकड़ी, दो गिरफ्तार”

कुडू-लोहरदगा: कुडू थाना पुलिस ने मात्र 24 घंटे में चोरी हुई बाइक बरामद कर दो आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस तेज़ कार्रवाई ने थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का संदेश दे दिया है। गौरतलब है कि बीते चार दिसंबर को

अपनी भाषा में पढ़ें

कुडू-लोहरदगा: कुडू थाना पुलिस ने मात्र 24 घंटे में चोरी हुई बाइक बरामद कर दो आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया। पुलिस की इस तेज़ कार्रवाई ने थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का संदेश दे दिया है। गौरतलब है कि बीते चार दिसंबर को लातेहार जिले के बरवाडीह निवासी नितीन कुमार सोनी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जेएच03एजे – 0375 को कुडू-चंदवा मुख्य मार्ग स्थित कुन्दो के मोहन ढाबा के पास से चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलते ही कुडू थाना में कांड संख्या 127/25 दर्ज कर पुलिस हरकत में आ गई। थाना प्रभारी अजित कुमार के नेतृत्व में एसआई मनीष कुमार महतो, एएसआई सुनील कुमार सिन्हा तथा सशस्त्र बल की टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी निगरानी, मोबाइल लोकेशन और गोपनीय स्रोतों के सहारे लगातार छापेमारी अभियान चलाया। अभियान में सफलता मिली और पुलिस ने चोरी की स्प्लेंडर बाइक को बरामद कर लिया और इस चोरी में शामिल रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के चिरौंदी निवासी सरवन उराँव और अंकित बागवार को दबोच लिया। दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram