अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Koderma News: आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की कार्यशाला में कोडरमा जिला अस्पताल को आयुष्मान भारत के अंतर्गत मरीजों को श्रेष्ठ सेवा प्रदान करने हेतु सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रांची एवं कोडरमा के सदर अस्पतालों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि सभी जिलों के सदर अस्पतालों में आयुष्मान एवं अबुआ स्वास्थ्य कार्डधारक मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही रांची और कोडरमा जिला अस्पताल में कार्य कर रहे सभी चिकित्सक, पदाधिकारी एवं कर्मी को बधाई दी।
एनएचए के सीईओ डॉ. सुनील कुमार बरनवाल ने बताया कि राज्य में डिजिटल हेल्थ मैनेजमेंट और फ्रॉड कंट्रोल सिस्टम प्रभावी रूप से कार्य कर रहे हैं। अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने जानकारी दी कि राज्य की लगभग 80–85 प्रतिशत आबादी स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं का लाभ ले रही है।
कार्यक्रम में डॉ नेहा अरोड़ा, कार्यकारी निदेशक ने ग्रीन चैनल पेमेंट और विभिन्न डिजिटल प्रक्रियाओं की उपलब्धियों पर प्रस्तुति दी। बीआर चाणक्या में आयोजित कार्यक्रम में कोडरमा जिले के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार तथा जिला कार्यक्रम समन्वयक को मरीजों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

