Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»ट्यूशन का प्यार नहीं पहुंचा मझधार, नाबालिग जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जा’न
#Trending

ट्यूशन का प्यार नहीं पहुंचा मझधार, नाबालिग जोड़े ने ट्रेन से कटकर दी जा’न

By Samsul HaqueDecember 18, 20242 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Dumka : झारखंड की उपराजधानी दुमका से एक सनसनीखेज खबर है, जहां शादी नहीं होने से नाराज एक नाबालीग प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर अपनी जान गंवा दी। घटना जिले के सरैयाहाट थाना के हरलाटांड़ स्टेशन से आधे किलोमीटर दूर 19 नंबर पोल के निकट मंगलवार को हुई, जहां देवघर-गोड्डा रेलखंड में देवघर से गोड्डा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से कटकर दोनों ने खुदकुशी की है। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों के शव कई टुकड़ों में क्षत विक्षत हो गए थे। घटना की जानकारी पर सरैयाहाट पुलिस पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया।

ट्यूशन में फ्रेंडशिप और फिर हो गया था प्रेम

पुलिस ने दोनों के शवों के बारे में जब स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो मृतक लड़का मोहनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया, जो अपने नाना के घर सरैयाहाट थाना क्षेत्र के एक गांव में रह कर पढ़ाई कर रहा था। जबकि नाबालिग लड़की सरैयाहाट थाना क्षेत्र के ही एक गांव की बताई जा रही है। दोनों नाबालिग एक साथ स्कूल और ट्यूशन में पढ़ाई करते थे। दोनों की फ्रेंडशिप ट्यूशन सेंटर में पढ़ाई के दौरान ही हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम हो गया था।

परिजनों को प्रेम-प्रसंग की हो गई थी खबर

दोनों के प्रेम प्रसंग की जानकारी परिजनों को भी हो चुकी थी। परिजन इस प्रेम प्रसंग से खुश नहीं थे। इस वजह से दोनों के परिजनों ने विरोध भी जताया था। इधर प्रेमी युगल शादी के लिए परेशान थे। दोनों ने एक साथ जीने और मरने की कसमें खाई थीं। परिवार वालों के विरोध करने पर दोनों ने एक साथ जान देने की ठान ली और ट्रेन के सामने आकर जान गंवा दी। सरैयाहाट थाना की पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए पीजेएमसीएच भेज दिया है। आज दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

पुलिस ने क्या कहा

मामले में सरैयाहाट थाना प्रभारी तारा चंद ने बताया कि दोनों ने ट्रेन के सामने आकर खुदकुशी की है। दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। शादी नहीं होने पर नाराज होकर दोनों ने आत्महत्या कर ली।

इस खबर को भी पढ़ें : “प्यार में धोखा देने की सजा केवल…..” हंसते हुये गुनाह कबूल ये बोल गया प्रेमी

इस खबर को भी पढ़ें : विधवा से अफेयर में सौतेले भाई को मौ’त के घाट उतारा, जानें पूरा मामला..

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

RECENT ADDA.

चतरा पुलिस के हत्थे चढ़ा प्रिंस खान गिरोह का अपराधी, टेक्निकल सेल ने किया बड़ा खुलासा

July 12, 2026

विस्थापितों के अधिकार और न्याय के लिए राज्यव्यापी आंदोलन चलाएगी लोकहित अधिकार पार्टी

July 11, 2026

हवाला नेटवर्क के जरिए शूटरों को फंडिंग करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

July 11, 2026

14 जुलाई को सभी बूथों पर चुनाव पाठशाला और बीएलओ-बीएलए की संयुक्त बैठक

July 11, 2026

रांची नगर निगम की बैठक में 25 प्रस्तावों पर लगी मुहर, पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की मांग

July 11, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.