फॉण्ट कनवर्टर NEW

Weather News: रांची समेत झारखंड में गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठिठुरन

Ranchi News: झारखंड में सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 से 6 दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क और आसमान साफ रहेगा। हालांकि रात और सुबह के समय तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

अपनी भाषा में पढ़ें

सुबह-शाम रहेगा कुहासा, दिन में निकलेगी धूप

राजधानी रांची समेत कई जिलों में तड़के सुबह और देर रात हल्का कुहासा छाए रहने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो जाएगा और धूप निकलेगी। पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 32.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान सिमडेगा जिले के बानो में 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन में गर्मी, रात में ठंड का असर बढ़ा

शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री, जमशेदपुर में 31.3 डिग्री, डालटनगंज में 32 डिग्री, बोकारो में 28.1 डिग्री और चाईबासा में 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन में धूप रहने के बावजूद सुबह और शाम को हल्की कनकनी महसूस की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram