फॉण्ट कनवर्टर NEW

एलन मस्क बनेगे दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर? ..जानें

World News: टेस्ला के शेयरधारकों ने कंपनी के सीईओ एलन मस्क के लिए करीब 1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 83 लाख करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड वेतन पैकेज मंजूर कर दिया है। यह सौदा उन्हें तभी मिलेगा जब वे आने वाले दस सालों में टेस्ला की मार्केट

अपनी भाषा में पढ़ें

World News: टेस्ला के शेयरधारकों ने कंपनी के सीईओ एलन मस्क के लिए करीब 1 ट्रिलियन डॉलर (करीब 83 लाख करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड वेतन पैकेज मंजूर कर दिया है। यह सौदा उन्हें तभी मिलेगा जब वे आने वाले दस सालों में टेस्ला की मार्केट वैल्यू को मौजूदा 1.4 ट्रिलियन डॉलर से बढ़ाकर 8.5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचा देंगे। इस पैकेज के साथ मस्क दुनिया के पहले व्यक्ति बन सकते हैं जो “ट्रिलियनेयर” कहलाएंगे।

इतिहास का सबसे बड़ा कॉर्पोरेट पैकेज

इस पैकेज में मस्क के लिए कई शर्तें रखी गई हैं। उन्हें 10 मिलियन सेल्फ-ड्राइविंग सॉफ्टवेयर सब्सक्रिप्शन और 1 मिलियन ह्यूमनॉइड रोबोट की बिक्री जैसे बड़े लक्ष्य पूरे करने होंगे। मंजूरी के बाद मस्क ने सोशल मीडिया पर कहा— “यह सिर्फ टेस्ला का नया अध्याय नहीं, बल्कि पूरी तरह एक नई किताब की शुरुआत है।” हालांकि, इस फैसले को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया के पेंशन फंड अधिकारियों ने इसे “एक व्यक्ति के हाथ में अत्यधिक शक्ति और धन केंद्रित करने वाला निर्णय” कहा है।

समर्थक बोले— मस्क की महत्वाकांक्षा ही टेस्ला की पहचान

मस्क के समर्थकों का कहना है कि टेस्ला की सफलता का असली कारण मस्क की दूरदर्शिता और नवाचार है। उनका मानना है कि यह पैकेज कंपनी को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। अगर मस्क अपने लक्ष्य पूरे करते हैं, तो वे न सिर्फ इतिहास रचेंगे बल्कि आधुनिक पूंजीवाद के प्रतीक भी बन जाएंगे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram