Skip to content
Log In
धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया दुख लास वेगास जीपी में मैक्स वेरस्टैपेन की जीत, मैकलारेन का डबल पोडियम खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल न ब्रेक काम कर रहे थे, न किसी ने रोका! 463 KM तक दौड़ती रही वंदे भारत कुख्यात ड्रग डॉन पकड़ा गया तो सुलग उठा मैक्सिको, हेलीकॉप्टर से बरसीं गोलियां इजरायल में सत्ता का सस्पेंस! आइजनकोट फेल हुए तो फिर PM बन सकते हैं नेतन्याहू ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे

हेमंत सोरेन भ्रष्ट अधिकारियों को दे रहे संरक्षण, झारखंड में कानून का हो रहा दुरुपयोग : बाबूलाल मरांडी

रांची : झारखंड के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में इस समय सारे गैरकानूनी खेल मुख्यमंत्री के संरक्षण में खेले जा रहे हैं और कई भ्रष्ट अधिकारी कानून का खुला दुरुपयोग कर रहे हैं।

मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सत्ता में आने के बाद राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवाने और उन्हें जेल भेजने की परंपरा शुरू की, जिसे अब राज्य पुलिस के कुछ अधिकारी भी अपनाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी कानून को अपनी जेब में रखकर मनमानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि खूंटी में तैनात एक दारोगा ने अपने निजी ज़मीन विवाद को निपटाने के लिए बिहार के बेगूसराय में रहने वाले व्यक्ति पर अफीम की खेती का फर्ज़ी केस दर्ज करवा दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारी जनता में भय फैलाने और ईमानदार आवाज़ों को दबाने का काम कर रहे हैं, जबकि डीजीपी स्तर पर इस पूरे खेल को संरक्षण मिल रहा है।

मरांडी ने मांग की कि राज्य सरकार इन अधिकारियों की संपत्ति की जांच कराए और दोषियों को सस्पेंड करने के बजाय जेल भेजे, ताकि झारखंड में कानून का शासन स्थापित हो सके।

यह भी पढ़ें: खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *