फॉण्ट कनवर्टर NEW

Weather News: झारखंड में मौसम बिगड़ने के संकेत, तेज हवाएं और बिजली गिरने का अलर्ट

Ranchi News: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 24 अक्टूबर को राज्य के 17 जिलों में आंधी, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 24 अक्टूबर को राज्य के 17 जिलों में आंधी, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के उत्तरी-पूर्वी हिस्से — देवघर, दुमका, गिरिडीह, पाकुड़, गोड्डा, जामताड़ा और साहिबगंज — को छोड़कर शेष सभी जिलों में गर्जन और बिजली गिरने की आशंका है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मंगलवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय नमी के प्रभाव से मौसम में अचानक बदलाव का असर देखने को मिलेगा। ऐसे में खुले में काम करने वाले या खेतों में मौजूद लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

राजधानी रांची में सुबह रही ठंड, दिन में बढ़ी गर्मी

राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में मंगलवार की सुबह हल्की ठंड महसूस की गई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज हो गई। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान देवघर में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुमला में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

रांची में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री, जमशेदपुर में 32.6, डाल्टनगंज में 33.3, बोकारो में 32.1 और चाईबासा में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने दी लोगों को सतर्क रहने की सलाह

विभाग ने कहा कि 24 अक्टूबर को बिजली गिरने और तेज हवाओं के बीच लोग पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। खेतों या खुले इलाकों में काम करने वाले किसानों को भी एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram