फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

गिरिडीह में पटरी से उतरी ट्रेन, बाल-बाल बचे कई मजदूर

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले में एक बड़ा हादसा टल गया जब सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) की साइडिंग से कोयला लेकर जा रही एक मालगाड़ी बरवाडीह के पास रेलवे ब्रिज के समीप पटरी से उतर गई। हादसा रविवार दोपहर पेश आया। गनीमत रही कि

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Giridih News: झारखंड के गिरिडीह जिले में एक बड़ा हादसा टल गया जब सीसीएल (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) की साइडिंग से कोयला लेकर जा रही एक मालगाड़ी बरवाडीह के पास रेलवे ब्रिज के समीप पटरी से उतर गई। हादसा रविवार दोपहर पेश आया। गनीमत रही कि इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

सूत्रों के अनुसार, धनबाद की ओर जा रही इस कोयला लदी ट्रेन के चार डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा गिरिडीह-धनबाद मार्ग पर स्थित सीपी साइडिंग के पास हुआ। मौके पर सीसीएल और रेलवे की संयुक्त टीम राहत कार्य में जुटी हुई है।

ट्रैक की खराब हालत बनी वजह

जानकारी के मुताबिक, यह ट्रैक केवल सीसीएल से कोयला ढुलाई के लिए इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आम लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक की हालत लंबे समय से खराब थी। पिछले महीने भी इसी साइडिंग पर एक खाली मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया था, लेकिन तब कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ था।

रेलवे और सीसीएल इंजीनियरिंग टीम ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। सीसीएल के सुरक्षा अधिकारी राजवर्धन ने बताया कि “रविवार दोपहर को कोयला लदी मालगाड़ी के चार बोगी डीरेल हुए हैं। ट्रैक की बहाली के लिए लगातार प्रयास हो रहे हैं, लेकिन अभी तक सभी बोगियों को पटरी पर नहीं लाया जा सका है।”

राहत और मरम्मत कार्य जारी

हादसे के बाद रेलवे विभाग ने इस मार्ग पर कोयला ढुलाई फिलहाल स्थगित कर दी है। ट्रैक के मरम्मत कार्य के पूरा होने तक परिवहन को वैकल्पिक मार्ग से संचालित करने पर विचार किया जा रहा है। फिलहाल घटना स्थल पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है ताकि कोई अन्य अप्रिय घटना न हो सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram