फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

लखनऊ में कोडीन सिरप की अवैध बिक्री उजागर, फार्मा मालिक के खिलाफ केस दर्ज

U.P. News: राजधानी लखनऊ में कोडीन कफ सिरप की अवैध बिक्री और फर्जी बिलिंग के बड़े मामले का पर्दाफाश हुआ है। ड्रग इंस्पेक्टर संदेश मौर्य की शिकायत पर अमीनाबाद कोतवाली में श्री श्याम फार्मा के मालिक विशाल चौरसिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

U.P. News: राजधानी लखनऊ में कोडीन कफ सिरप की अवैध बिक्री और फर्जी बिलिंग के बड़े मामले का पर्दाफाश हुआ है। ड्रग इंस्पेक्टर संदेश मौर्य की शिकायत पर अमीनाबाद कोतवाली में श्री श्याम फार्मा के मालिक विशाल चौरसिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

करीब एक सप्ताह पहले खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने श्री श्याम फार्मा पर छापा मारा था। छापेमारी में फर्म से मिले दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच के बाद पता चला कि कोडीन सिरप की आपूर्ति को लेकर फर्जी बिलिंग की जा रही थी।

जांच में सामने आया कि सुल्तानपुर के एक मेडिकल स्टोर को फर्जी तरीके से बिल बनाकर सिरप की सप्लाई दिखाई गई, जबकि असल में वह सिरप उसे बेचा ही नहीं गया था। अधिकारियों के मुताबिक, यह खेल इसलिए चल रहा था ताकि नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले इस सिरप को अवैध तरीके से नशेड़ियों को बेचा जा सके।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। एफएसडीए को शक है कि इस नेटवर्क में कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।

अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई प्रदेश में नशे के बढ़ते कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में अहम कदम है। फिलहाल श्री श्याम फार्मा के मालिक विशाल चौरसिया से पूछताछ जारी है और आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram