फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

BCCL के इनमोसा का AIDEOA में विलय, दो हजार सदस्य हुए शामिल

Dhanbad : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के एक प्रमुख कर्मचारी संगठन इनमोसा का पूर्ण रूप से ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर ऑफिशियल एंड एसोसिएशन (AIDEOA) में विलय हो गया। इस अवसर पर रविवार को गांधी सेवा सदन, धनबाद में एक भव्य मिलन समारोह आयोजित किया

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Dhanbad : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के एक प्रमुख कर्मचारी संगठन इनमोसा का पूर्ण रूप से ऑल इंडिया डिप्लोमा इंजीनियर ऑफिशियल एंड एसोसिएशन (AIDEOA) में विलय हो गया। इस अवसर पर रविवार को गांधी सेवा सदन, धनबाद में एक भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बीसीसीएल इनमोसा के डिप्टी जनरल सेक्रेटरी कुश सिंह के नेतृत्व में करीब दो हजार सदस्य एआईडीईओए में शामिल हुए। विलय समारोह की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय महासचिव आर.के. तिवारी ने की।

मीडिया से बात करते हुए कुश सिंह ने कहा कि “इनमोसा एक मजबूत संगठन था, लेकिन उच्च स्तर पर लगातार उपेक्षा की जा रही थी। इसलिए सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से एआईडीईओए में विलय का निर्णय लिया है। अब हम एकजुट होकर कर्मचारियों के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे।”

वहीं, राष्ट्रीय महासचिव आर.के. तिवारी ने कहा कि “इनमोसा के जुड़ने से संगठन और मजबूत हुआ है। हमारा मुख्य फोकस कर्मचारियों के प्रमोशन और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर रहेगा। हमने प्रबंधन और डीजीएमएस को पत्र लिखकर स्पष्ट किया है कि किसी भी परिस्थिति में सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा।”

इस विलय के बाद बीसीसीएल में एआईडीईओए की ताकत और सदस्य संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे संगठन को कर्मचारियों के हित में अधिक प्रभावी ढंग से काम करने की शक्ति मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram