फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

जीपीएस उर्दू खिजुरटोली में विधायक सुरेश बैठा ने किया पुस्तकालय का उद्घाटन

Ranchi : कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश बैठा ने शनिवार को राजकीयकृत उर्दू प्राथमिक विद्यालय, खिजुरटोली (रांची) में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तकालय का उद्घाटन किया और केजी से कक्षा पांचवीं तक के लगभग 200 छात्रों के बीच आई-कार्ड का वितरण किया। इस अवसर पर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi : कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश बैठा ने शनिवार को राजकीयकृत उर्दू प्राथमिक विद्यालय, खिजुरटोली (रांची) में आयोजित कार्यक्रम में पुस्तकालय का उद्घाटन किया और केजी से कक्षा पांचवीं तक के लगभग 200 छात्रों के बीच आई-कार्ड का वितरण किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से भरा रहा। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अतिथियों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि विधायक सुरेश बैठा ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “जीपीएस उर्दू खिजुरटोली विद्यालय सभी धर्मों और समुदायों को एक सूत्र में पिरोकर हिंदुस्तान की गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूती दे रहा है। विद्यालय के बच्चों की प्रतिभा और अनुशासन यह दर्शाता है कि यह स्कूल बाकी विद्यालयों से अलग पहचान बना रहा है।”

विद्यालय के प्रधानाध्यापक नसीम अहमद, जो अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश प्रवक्ता भी हैं, ने विधायक का स्वागत किया और विद्यालय की उपलब्धियों के साथ-साथ समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। उन्होंने विद्यालय में छात्रों के बैठने की कमी, दो नए कक्ष निर्माण की आवश्यकता, खुले परिसर में सीट लगाने और ज़मीन पर पेवर ब्लॉक बिछाने की मांग रखी।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र चौबे ने कहा कि “जीपीएस उर्दू खिजुरटोली के छात्र शिक्षा, खेल और संगीत सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। ये बच्चे किसी भी निजी विद्यालय के छात्रों से कम नहीं हैं।”

कार्यक्रम के दौरान कक्षा पाँच की छात्रा साजिया परवीन ने विधायक सुरेश बैठा का चित्र बनाकर उन्हें भेंट किया, जिसके बदले विधायक ने उसे 500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया। अन्य छात्रों में कार्तिक मुंडा, सादिया परवीन और मनताश परवीन ने अपने भाषणों और प्रस्तुतियों से सभी का मन जीता।

कार्यक्रम में विनोद कुमार रजक, मनोज महतो, शादाब कैसर, अशरफ अंसारी, अवधेश बैठा, कृष्ण प्रसाद अजय ज्ञानी सहित कई शिक्षक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram