फॉण्ट कनवर्टर NEW

दीपावली पर रौशनी में नहाया कुडू, मईयां सम्मान राशि से बढ़ी बाजारों की रौनक

Lohardaga News: लोहरदगा जिले का कुडू बाजार इस समय दीपावली और धनतेरस की रोशनी से जगमगा रहा है। सजे-धजे बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। धनतेरस से एक दिन पहले महिलाओं के खातों में आई मईयाँ सम्मान योजना की राशि ने इस रौनक

अपनी भाषा में पढ़ें

Lohardaga News: लोहरदगा जिले का कुडू बाजार इस समय दीपावली और धनतेरस की रोशनी से जगमगा रहा है। सजे-धजे बाजारों में रौनक देखते ही बन रही है। धनतेरस से एक दिन पहले महिलाओं के खातों में आई मईयाँ सम्मान योजना की राशि ने इस रौनक को और बढ़ा दिया है। महिलाओं में खरीदारी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

सुबह से ही बाजार में भारी भीड़ जुटी रही। इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन, आभूषण और सजावटी सामान की दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोगों ने दीपावली से पहले जमकर खरीदारी की। वहीं चौधरी इलेक्ट्रिकल्स की ओर से दी जा रही “दीपावली विशेष स्कीम” ने ग्राहकों को खूब आकर्षित किया। इस स्कीम में दस हजार रुपये की खरीद पर हजार रुपये तक के निश्चित उपहार दिए जा रहे हैं।

स्कीम का लाभ लेने उमड़ी भीड़, दुकानों में चहल-पहल

दुकान मालिक प्रो. राहुल चौधरी ने बताया कि यह स्कीम ग्राहकों का आभार व्यक्त करने और उनके विश्वास को बनाए रखने के उद्देश्य से चलाई गई है। उन्होंने कहा कि त्योहार पर ग्राहकों की संतुष्टि ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है।

इसी तरह माँ वैष्णवी इलेक्ट्रिकल्स, बिट्टू इलेक्ट्रिकल्स, और कुडू के अन्य ज्वेलरी व बर्तन विक्रेताओं की दुकानों में भी अभूतपूर्व भीड़ रही। लोग परिवार संग खरीदारी का लुत्फ उठा रहे हैं। पूरे कस्बे में रंग-बिरंगी लाइटिंग और सजावट से माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया है। इस बार दीपावली पर कुडू बाजार में उत्साह और उमंग की चमक पहले से कहीं अधिक दिखाई दे रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram