अपनी भाषा चुनेें :
बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...
Ranchi : कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी स्कूल में बुधवार को आयोजित एक विशेष समारोह में डीएवी स्पोर्ट्स-2025 के राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाले छह प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डीएवी सीएमसी, नई दिल्ली की ओर से इन विद्यार्थियों को ₹5100 की नगद राशि और सम्मान पत्र प्रदान किया गया। विद्यालय की प्राचार्या किरण यादव ने विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में यह पुरस्कार सौंपा और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थियों में दिव्य प्रकाशिनी (कुश्ती अंडर-17), सक्षम शीरीन (वूशु अंडर-19), जॉय लुगुन (वूशु अंडर-19), मोहम्मद नुमान (वूशु अंडर-14), अरविंद मिंज (वॉलीबॉल अंडर-14) और सम्मी आलम (वॉलीबॉल अंडर-14) शामिल हैं।
प्राचार्या किरण यादव ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता न केवल विद्यालय बल्कि पूरे रांची के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी उनके निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि खेलों में ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेंगी और विद्यालय खेलों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छुएगा।

