फॉण्ट कनवर्टर NEW

बागबेड़ा में लगी भीषण आग, पांच दुकानें जलकर राख — लाखों का नुकसान

Jamshedpur News: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बीएनआर मैदान मुख्य सड़क पर मंगलवार देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पांच दुकानें उसकी चपेट में आ गईं। घटना रात करीब एक बजे की है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur News: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बीएनआर मैदान मुख्य सड़क पर मंगलवार देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पांच दुकानें उसकी चपेट में आ गईं।

घटना रात करीब एक बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग की शुरुआत सड़क किनारे पड़े कचरे से हुई थी, जो धीरे-धीरे आसपास की दुकानों तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। राज्य सरकार और टाटा स्टील की कुल चार दमकल गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस घटना में मां भवानी प्लाई स्टोर, गोपाल मुर्गा दुकान, दो पंचर दुकानें और एक आलू दुकान पूरी तरह से जल गईं। दुकानदारों ने बताया कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग आग के कारणों की जांच में जुटे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram