फॉण्ट कनवर्टर NEW

फ्रीजर में फंसी महिला, डिलीवरी बॉय की सजगता ने बचाई जान!, तोहफे में मिला शेयर

Social News: चीन में एक डिलीवरी बॉय की सजगता और हिम्मत ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। हुनान प्रांत में हुई इस घटना में उसने न सिर्फ एक महिला की जान बचाई बल्कि वह मालामाल भी हो गया। दरअसल, एक कोल्ड-चेन लॉजिस्टिक्स कंपनी की

अपनी भाषा में पढ़ें

Social News: चीन में एक डिलीवरी बॉय की सजगता और हिम्मत ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। हुनान प्रांत में हुई इस घटना में उसने न सिर्फ एक महिला की जान बचाई बल्कि वह मालामाल भी हो गया। दरअसल, एक कोल्ड-चेन लॉजिस्टिक्स कंपनी की मालकिन चेन अपनी ही कंपनी के फ्रीजर में फंस गईं और मौत के करीब पहुंच गईं थी। तभी वहां से गुजर रहे डिलीवरी बॉय लियू जू ने उसकी मदद की पुकार सुनी और बहादुरी दिखाते हुए उसकी जान बचा ली।

हादसे की घटना और परिस्थिति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन नाम की महिला फ्रीजर में सामान की छंटाई कर रही थी। उसने सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए दरवाज़ा पूरी तरह खोलकर काम करना शुरू किया, लेकिन अचानक दरवाज़ा लॉक हो गया और बैकअप स्विच भी काम नहीं आया। समस्या और गंभीर तब हो गई जब महिला गर्मियों के कपड़े पहने हुए थी और उसके पास फोन भी नहीं था। करीब 20 वर्ग मीटर के फ्रीजर का तापमान माइनस 20 डिग्री था। कुछ ही मिनटों में उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसने शोर मचाकर मदद मांगी, मगर सुनने वाला कोई नहीं था।

डिलीवरी बॉय को अपनी कंपनी के शेयर देकर किया मालामाल

काफी देर बाद जब उसने दरवाज़ा खटखटाना शुरू किया तो उसी समय डिलीवरी बॉय लियू जू वहां से गुजर रहा था। उसकी सतर्कता ने महिला की आवाज़ सुन ली और वह तुरंत मदद के लिए दौड़ा। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आखिरकार उसने दरवाज़ा खोला और महिला को बाहर निकाला। उस समय महिला ठंड से कांप रही थी और उसे सामान्य होने में करीब दो घंटे का समय लगा। बचने के बाद चेन ने भावुक होकर कहा कि अगर उस वक्त लियू मेरी आवाज़ नहीं सुनता तो मैं मर जाती।

इसके बाद महिला ने लियू जू को धन्यवाद कहने के लिए एक बड़ा फैसला लिया। उसने घोषणा की कि वह अपनी कंपनी की हिस्सेदारी (शेयर) उसे सौंपेगी। इस अनोखे तोहफ़े ने हर किसी को चौंका दिया और अब यह घटना पूरे चीन में चर्चा का विषय बन गई है। लोग सोशल मीडिया पर डिलीवरी बॉय की बहादुरी और महिला की उदारता दोनों की सराहना कर रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram