फॉण्ट कनवर्टर NEW

संजय दत्त पर भड़की कांग्रेस कहा- नायक नहीं… नालायक है तू

India News: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार वजह बनी है उनकी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तारीफ। अभिनेता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे संघ की 100वीं वर्षगांठ पर उसकी सराहना करते नजर

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार वजह बनी है उनकी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तारीफ। अभिनेता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे संघ की 100वीं वर्षगांठ पर उसकी सराहना करते नजर आ रहे हैं।

“नायक नहीं, नालायक है तू” – कांग्रेस

कांग्रेस इस बयान से नाराज हो गई है। पार्टी नेता सुरेंद्र राजपूत ने बड़ी प्रतिक्रिया देते हुए संजय दत्त पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “नायक नहीं, खलनायक है तू। अपने पिता का नालायक है तू।”
बता दें कि संजय दत्त के पिता सुनील दत्त कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रहे थे, जबकि उनकी बहन प्रिया दत्त भी वर्तमान में कांग्रेस से जुड़ी हैं।

संघ के पक्ष में बयान से मचा बवाल

2 अक्टूबर को संजय दत्त ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, “संघ हमेशा देश के साथ खड़ा रहा है, विशेषकर संकट के समय।” इसी बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं।
फिलहाल, संजय दत्त की ओर से इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पुराने विवाद भी आए चर्चा में

राजनीतिक विवाद के बीच 1993 मुंबई ब्लास्ट केस का जिक्र भी फिर से होने लगा है। उस केस में संजय दत्त पर गैरकानूनी हथियार रखने का आरोप था, जिसके चलते उन्हें जेल की सजा भी हुई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram