फॉण्ट कनवर्टर NEW

पूर्व महालेखाकार और कांग्रेस नेता बेंजामिन लकड़ा का आकस्मिक निधन, रांची में इलाजरत थे

Ranchi News: झारखंड कांग्रेस पार्टी को शनिवार की सुबह एक गहरा आघात लगा। राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व महालेखाकार बेंजामिन लकड़ा का आकस्मिक निधन हो गया। वे रांची स्थित सेंटीवीटा अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से इलाजरत थे, जहां आज अहले सुबह उन्होंने

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड कांग्रेस पार्टी को शनिवार की सुबह एक गहरा आघात लगा। राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व महालेखाकार बेंजामिन लकड़ा का आकस्मिक निधन हो गया। वे रांची स्थित सेंटीवीटा अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से इलाजरत थे, जहां आज अहले सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

बेंजामिन लकड़ा झारखंड कांग्रेस के उन चंद नेताओं में से थे जिन्होंने संगठन को निचले स्तर तक मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने शांत स्वभाव और निर्णायक सोच के लिए वे हमेशा पार्टी और प्रशासनिक क्षेत्र में सम्मानित माने जाते थे। महालेखाकार के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने ईमानदारी और पारदर्शिता की मिसाल पेश की थी।

उनके निधन से कांग्रेस परिवार सहित पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया और कहा कि लकड़ा का जाना पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।

बेंजामिन लकड़ा के निधन पर कई वरिष्ठ नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अनुमान है कि दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार रविवार को रांची में किया जाएगा।

राज्य के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बेंजामिन लकड़ा की ईमानदारी, अनुभव और सेवा भावना को हमेशा याद किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram