फॉण्ट कनवर्टर NEW

लोरोम्बा गांव में 40 वर्षीय महिला से दु’ष्कर्म, पुलिस तहकीकात में जुटी

चैनपुर मुख्यालय के लोरोम्बा गांव में 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चैनपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि गुरुवार की रात करीब 9 बजे गांव का ही एक व्यक्ति घर

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर मुख्यालय के लोरोम्बा गांव में 40 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने चैनपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया है कि गुरुवार की रात करीब 9 बजे गांव का ही एक व्यक्ति घर में घुसा और जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के समय पीड़िता का पति किसी काम से जयरागी की ओर गया हुआ था। परिजनों के मुताबिक, महिला का बेटा सबसे पहले इस वारदात की जानकारी पाकर अपने मामा को फोन किया। इसके बाद परिजन थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से तहकीकात कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram