फॉण्ट कनवर्टर NEW

बोकारो: प्लांट हादसे में मजदूर की मौ’त, सांसद ने मृतक की पत्नी को दिया नियोजन पत्र

Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (SMS-2) में 28 सितंबर को हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसे मजदूर ब्रजेश महथा (27 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई। ब्रजेश श्री महावीर कंस्ट्रक्शन के तहत काम कर रहे थे। हादसे में

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (SMS-2) में 28 सितंबर को हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसे मजदूर ब्रजेश महथा (27 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई। ब्रजेश श्री महावीर कंस्ट्रक्शन के तहत काम कर रहे थे। हादसे में घायल हुए दो अन्य मजदूर अब भी बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है।

कैसे हुआ हादसा

यह घटना तब हुई थी जब शॉप-2 में एक क्रेन का रोप टूट गया और गर्म धातु (हॉट मेटल) नीचे गिर गई। इससे पूरे शॉप में अचानक आग लग गई और कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद जिला प्रशासन ने जांच शुरू की थी और डीसी ने 12 दिन में रिपोर्ट देने व दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

परिजनों का आक्रोश, नेताओं का समर्थन

ब्रजेश की मौत की खबर जैसे ही फैली, परिजन, कांग्रेस नेता और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचे और बीएसएल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और आश्रित को नौकरी दी जाए।

सांसद ने थमाया नियोजन पत्र

घटना की जानकारी मिलने पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो मौके पर पहुंचे और बीएसएल प्रबंधन व संवेदक से वार्ता की। उन्होंने मृतक की पत्नी को प्रोविजनल नियोजन पत्र सौंपा और परिवार को ढांढस बंधाया। मौके पर पूर्व विधायक अमर कुमार बाउरी, सांसद मुकेश राय और भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram