Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»मोरक्को सरकार बैकफुट पर, प्रदर्शनकारियों से बातचीत को तैयार
World

मोरक्को सरकार बैकफुट पर, प्रदर्शनकारियों से बातचीत को तैयार

मोरक्को में युवाओं के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन तेज, हिंसा में तीन की मौत। सरकार शिक्षा-स्वास्थ्य पर संवाद करने को तैयार, FIFA 2030 खर्च पर विवाद।
By Samsul HaqueOctober 3, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: मोरक्को में सरकार विरोधी प्रदर्शन लगातार पांचवे दिन तेज हो गए हैं। राजधानी रबात समेत कई हिस्सों में हिंसा और तोड़फोड़ हुई। सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़ों में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 350 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

सरकार बातचीत को तैयार

तीन प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद राजनीतिक संकट गहराता दिख रहा है। प्रधानमंत्री अजीज अखन्नौच ने बयान जारी कर कहा कि सरकार दुखी है और प्रदर्शनकारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए सरकार संवाद करेगी। अजीज ने कहा, “संस्थाओं और सार्वजनिक स्थानों के भीतर संवाद ही समस्याओं का समाधान है।”

गोलीबारी में तीन मौतें, सैकड़ों घायल

गृह मंत्रालय के अनुसार, तटीय शहर अगादिर के बाहर लेकलिया कस्बे में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच गोलीबारी हुई जिसमें तीन लोग मारे गए। मंत्रालय का कहना है कि ये मौतें तब हुईं जब उपद्रवी पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने की कोशिश कर रहे थे।
रिपोर्ट के मुताबिक 354 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी घायल हुए। देशभर में 23 प्रांतों में कारों, बैंकों, दुकानों और सार्वजनिक भवनों को भारी नुकसान पहुंचा है।

नाबालिग सबसे बड़ी संख्या में शामिल

मंत्रालय ने यह भी खुलासा किया कि प्रदर्शनकारियों में करीब 70 प्रतिशत नाबालिग हैं। ज्यादातर युवा सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार और संसाधनों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगा रहे हैं।

फीफा वर्ल्ड कप खर्च पर सवाल

प्रदर्शनकारियों का सबसे बड़ा गुस्सा सरकार द्वारा 2030 फीफा विश्व कप की तैयारियों पर अरबों डॉलर खर्च करने पर है। युवाओं का कहना है कि अस्पतालों और स्कूलों के पास बुनियादी सुविधाओं के लिए फंड नहीं है, लेकिन सरकार खेल आयोजन पर बेहिसाब खर्च कर रही है।
युवाओं का आरोप है कि सरकार विकास की प्राथमिकताओं की अनदेखी कर रही है।

नेपाल जैसी स्थिति की आशंका

विश्लेषकों का मानना है कि लगातार प्रदर्शन और हिंसा से मोरक्को की सरकार नेपाल जैसे हालात में फंस सकती है, जहां बड़े पैमाने पर विरोध ने सरकार की स्थिरता पर सवाल खड़े किए थे।
अब जबकि सरकार पीछे हटकर बातचीत का प्रस्ताव दे रही है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या प्रदर्शनकारी इसकी बात मानते हैं या आंदोलन और उग्र होता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

विश्व जनसंख्या दिवस: 8 अरब से पार पहुंची वैश्विक आबादी, लैंगिक समानता और मानव अधिकारों का बड़ा सवाल

July 11, 2026

चीन की जूता फैक्ट्री में आग: 28 लोगों की मौ’त, मालिक हिरासत में, जांच जारी

July 10, 2026

अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ K2 एयरवेज का कार्गो विमान; मलबा बरामद

July 9, 2026

RECENT ADDA.

हैमस्ट्रिंग चोट से टीम इंडिया को झटका, हर्षित-वरुण बाहर; नई टीम घोषित

July 12, 2026

एक्स्ट्रा टाइम में गरजा अर्जेंटीना, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

July 12, 2026

नवादा में गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

July 12, 2026

डुमरांव स्टेशन पर रेलवे का अजब काम, सड़क काटकर बन रही सीवरेज नाली

July 12, 2026

भागलपुर में जनाजे के दौरान बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आए 6 लोग

July 12, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.