फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में तड़के ED की रेड, कई ठिकानों पर मची हलचल

Ranchi News: राजधानी में मंगलवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, ED की टीम एक साथ कांके स्थित कांके रिसॉर्ट, रातू रोड के सुखदेव नगर और कडरू इलाके में

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: राजधानी में मंगलवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक, ED की टीम एक साथ कांके स्थित कांके रिसॉर्ट, रातू रोड के सुखदेव नगर और कडरू इलाके में पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया।

कांके रिसॉर्ट से लेकर रातू रोड तक की छापेमारी

सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई उसी विवादित जमीन मामले से जुड़ी है जिसकी जांच ED पहले भी कर चुकी है। बता दें कि 10 जुलाई 2024 को ED ने कांके प्रखंड में चामा मौजा की सीएनटी और सरकारी जमीन की जांच की थी। उस दौरान अधिकारियों ने कांके रिसॉर्ट और अंचल कार्यालय जाकर कई अहम दस्तावेज खंगाले थे और स्थानीय लोगों के बयान भी दर्ज किए थे।

अब एक बार फिर इस केस में जांच को तेज कर दिया गया है। ED की टीमें संदिग्ध जमीन सौदों और उससे जुड़े लेन-देन के सबूत इकट्ठा करने में जुटी हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram