Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»सिख युवती के साथ दो युवकों ने किया गलत…, कहा- ‘अपने देश वापस चली जाओ’
World

सिख युवती के साथ दो युवकों ने किया गलत…, कहा- ‘अपने देश वापस चली जाओ’

ब्रिटेन के ओल्डबरी कस्बे में 20 वर्षीय सिख युवती से बलात्कार की वारदात ने पूरे समुदाय को झकझोर दिया है। आरोपी युवकों ने न केवल हमला किया बल्कि नस्ली टिप्पणियां कर कहा – "अपने देश वापस चली जाओ।"
By Samsul HaqueSeptember 13, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: ब्रिटेन के ओल्डबरी कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां 20 साल की एक सिख युवती के साथ दो युवकों ने बलात्कार किया। इस दौरान आरोपी युवकों ने उस पर नस्ली टिप्पणियां भी कीं। पीड़िता के मुताबिक, हमलावरों ने कहा कि वह ‘अपने देश वापस चली जाए। पुलिस घटना को नस्ली आधार पर किया गया अपराध मान रही है। यह घटना बीते मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे टेम रोड इलाके में हुई। पीड़िता ने बताया कि हमलावर लगातार नस्ली टिप्पणियां कर रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के अनुसार दोनों आरोपी श्वेत पुरुष बताए जा रहे हैं। इसमें से एक का सिर मुंडा हुआ है और गहरे रंग का स्वेटशर्ट पहन रखा था, जबकि दूसरा ग्रे टॉप में था। इस घटना ने ब्रिटेन में सिख समुदाय को हिला दिया है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा कि समुदाय की नाराजगी पूरी तरह जायज है और आश्वासन दिया कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाएगी।

ब्रिटिश सांसद प्रीत कौर गिल ने हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, ‘यह बेहद हिंसक वारदात है और नस्ली आधार पर हमला है। हमलावरों ने पीड़िता से कहा कि वह यहां की नहीं है। लेकिन सच यह है कि वह यहां की है। सिख समुदाय सहित हर समुदाय को ब्रिटेन में सुरक्षित, सम्मानित और मूल्यवान महसूस करने का अधिकार है। नस्लवाद और स्त्री विरोधी मानसिकता की यहां कोई जगह नहीं है। इस तरह सांसद जस अथवाल ने भी वारदात को ‘घृणित, नस्ली और महिला विरोधी हमला’ बताकर कहा कि घटना को बेहद गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘देश में बढ़ते नस्ली तनाव की वजह से इसतरह के हमले हो रहे हैं, और अब एक युवती को ज़िंदगीभर का आघात झेलना पड़ेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

Jharkhand Weather: 30 जून से बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट जारी

June 27, 2026

पलामू में झोलाछाप डॉक्टरों की कथित लापरवाही से दो मासूमों की मौत, निजी नर्सिंग होम सील

June 26, 2026

याज़ीद और यज़ीदी कौन हैं? दोनों में क्या फर्क है, जानिए पूरा सच

June 26, 2026

RECENT ADDA.

Jharkhand Weather: 30 जून से बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश और ऑरेंज अलर्ट जारी

June 27, 2026

हूल दिवस पर भाजपा का भव्य आयोजन, भोगनाडीह कार्यक्रम के लिए 9 सदस्यीय समिति गठित

June 27, 2026

राम मंदिर की सिल्वर ब्रिक्स पर बड़ा खुलासा, SIT ने बताया दान की गई चांदी कहां रखी गई

June 27, 2026

लोहरदगा में वज्रपात का कहर, दो महिलाओं की मौत; आठ लोग गंभीर रूप से झुलसे

June 27, 2026

पलामू में झोलाछाप डॉक्टरों की कथित लापरवाही से दो मासूमों की मौत, निजी नर्सिंग होम सील

June 26, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.