फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिना हथियार ड्यूटी कर रहे IRB के जवान, डीजीपी ने दिए कड़ा निर्देश

Ranchi News: झारखंड में भारतीय रिजर्व बटालियन (IRB) के जवानों की तैनाती में गंभीर चूक सामने आई है। डीआईजी की रिपोर्ट में पाया गया कि कई बटालियनों में बड़ी संख्या में जवान बिना हथियार के ड्यूटी कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, IRB-09 में

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड में भारतीय रिजर्व बटालियन (IRB) के जवानों की तैनाती में गंभीर चूक सामने आई है। डीआईजी की रिपोर्ट में पाया गया कि कई बटालियनों में बड़ी संख्या में जवान बिना हथियार के ड्यूटी कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, IRB-09 में 529 जवानों में से 202, IRB-10 में 550 में से 391, IRB-05 में 587 में से 111 और IRB-08 में 510 में से 86 जवान बिना हथियार के तैनात हैं।

एक सप्ताह में सुधार का आदेश

इस स्थिति को गंभीर मानते हुए झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने जैप डीआईजी को निर्देश दिए हैं कि किसी भी बटालियन में 15 प्रतिशत से ज्यादा जवान बिना हथियार के न रहें। सभी कमांडेंट्स को भी सख्त हिदायत दी गई है कि वे इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। डीजीपी ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर सभी बटालियनों में सुधार हो और उसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जाए।

डीजीपी अनुराग गुप्ता का कहना है कि यह सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील मामला है। बिना हथियार के जवानों की तैनाती से न केवल जवानों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है, बल्कि आम जनता की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेश का पालन न होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये जवान बिना हथियार के कर रहे ड्यूटी

  • IRB-09: कुल 529 आरक्षियों में से 202 आरक्षी बिना हथियारों के हैं।
  • IRB-10: कुल 550 आरक्षियों में से 391 आरक्षी बिना हथियारों के हैं।
  • IRB-05: कुल 587 आरक्षियों में से 111 आरक्षी बिना हथियारों के हैं।
  • IRB-08: कुल 510 आरक्षियों में से 86 आरक्षी बिना हथियारों के हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram