फॉण्ट कनवर्टर NEW

मौसम विभाग की चेतावनी: 10 सितंबर से बदल सकता है झारखंड का मौसम

Ranchi News: झारखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 10 सितंबर से राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही विभाग ने चेतावनी दी है कि

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 10 सितंबर से राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी बनी रहेगी। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं मंगलवार को राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से तेज धूप रही। उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। राजधानी में उमस का स्तर अधिकतम 92 प्रतिशत तक पहुंच गया, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में सबसे ज्यादा बारिश कोडरमा जिले के चंदवारा में दर्ज की गई, जहां 42 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं तापमान की बात करें तो सबसे अधिक 36.9 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में और सबसे कम 21 डिग्री लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।

मंगलवार को रांची और जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री, डाल्टनगंज का 34.2 डिग्री, बोकारो का 34.1 डिग्री और चाईबासा का 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में तापमान में गिरावट के साथ राहत मिलने की संभावना है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram