Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | Interesting | यहां दुकानों पर नहीं लगता ताला, फिर भी चोरी का कोई डर नहीं
Interesting

यहां दुकानों पर नहीं लगता ताला, फिर भी चोरी का कोई डर नहीं

नागालैंड का खोनोमा गांव अपनी अनोखी परंपरा और ईमानदारी के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां दुकानों पर ताला नहीं लगता, ग्राहक खुद सामान उठाते हैं और पैसे ईमानदारी से जमा कर जाते हैं। यह गांव हमें सिखाता है कि भरोसा और इंसानियत आज भी सबसे बड़ी ताकत है।
By Samsul HaqueSeptember 4, 20253 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Social News: पढ़ने में यह भले ही यह आपको किसी कहानी जैसा लगे, लेकिन भारत में एक ऐसी जगह सचमुच मौजूद है। हम बात कर रहे हैं नागालैंड के खूबसूरत खोनोमा विलेज की, जो सिर्फ अपनी सुंदरता के लिए नहीं, बल्कि अपनी बेमिसाल ईमानदारी के लिए भी जाना जाता है। आइए जानते हैं, कैसे यह छोटा-सा गांव आज के इस भागदौड़ भरे जमाने में सालों से ईमानदारी की मिसाल पेश कर रहा है।

खोनोमा गांव की गलियों में चलते हुए आपको सब्जियों की छोटी दुकानें या किताबें शॉप्स देखेंगे, लेकिन आपको वहां कोई दुकानदार नहीं नजर आएगा। ऐसे में, ग्राहक अपनी जरूरत का सामान खुद उठाता है और उसके बदले निर्धारित रकम पास रखे डिब्बे में डाल देता है। यह देखकर ऐसा लगता है मानो हम किसी और ही दुनिया में आ गए हों। यह व्यवस्था वर्षों से चली आ रही है और आज भी पूरी ईमानदारी के साथ निभाई जा रही है। खोनोमा के लोग इतने सादगीपूर्ण और भरोसेमंद हैं कि वे अपने घरों पर भी ताला नहीं लगाते। उन्हें विश्वास है कि उनका सामान सुरक्षित है और कोई चोरी नहीं करेगा। इस तरह का माहौल आपको शायद ही किसी और जगह देखने को मिले।

यह गांव अपनी बांस और बेंत की कलाकारी के लिए भी मशहूर है। यहां के कारीगर अपनी निपुणता से ऐसी चीजें बनाते हैं जो न केवल खूबसूरत होती हैं बल्कि टिकाऊ भी होती हैं। यह हुनर पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ रहा है। खोनोमा गांव हमें सिखाता है कि विश्वास और ईमानदारी से भरी एक दुनिया आज भी संभव है। यह गांव सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि एक सबक है, जो हमें याद दिलाता है कि इंसानियत और आपसी भरोसा आज भी सबसे बड़ी दौलत हैं। यह ईमानदारी और अनुशासन यहां की अंगामी जनजाति से जुड़ी परंपरा ‘केन्यो’ से आता है।

इसमें 154 तरह के नियम और वर्जनाएं शामिल हैं जो लोगों को प्रकृति से प्रेम करना, दूसरों की इज्जत करना और गलत कामों से दूर रहना सिखाते हैं। यही कारण है कि गांव में अनुशासन और नैतिकता की गहरी जड़ें हैं।यह ईमानदारी सिर्फ एक संयोग नहीं है। इसके पीछे गांव की गहरी संस्कृति और परवरिश है। यहां के लोग बचपन से ही आपसी सम्मान और विश्वास का पाठ सीखते हैं। यहां चोरी को एक बड़ा पाप माना जाता है, जिससे पूरा गांव शर्मिंदा होता है। इसके अलावा, यह गांव एशिया का पहला ग्रीन विलेज भी घोषित हो चुका है, जहां शिकार और जंगलों की कटाई पूरी तरह से बैन है। यहां के लोग मानते हैं कि प्रकृति और इंसान के बीच का रिश्ता भी विश्वास पर टिका है, ठीक वैसे ही जैसे इंसान-इंसान के बीच।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

थाईलैंड की बेकरी का अजीब क्रॉइसांट वायरल, देखकर लोग रह गए हैरान

July 13, 2026

अल्बानिया की सदियों पुरानी परंपरा; विशेष स्थितियों में महिलाएं बनती थीं पुरुष

July 13, 2026

टिकटॉक पर किस करने वाले कपल को मिली खौफनाक सजा; सरेआम बरसाए गए कोड़े

July 3, 2026

RECENT ADDA.

न्यायपालिका पर सीधा हमला, हाईकोर्ट ने खारिज की धनबाद जज मर्डर केस के दोषियों की अपील

July 14, 2026

मानव तस्करी पर CID ने सभी जिलों से मांगी विस्तृत रिपोर्ट, दिल्ली में बनेगी राष्ट्रीय SOP

July 14, 2026

आधी रात बिना हस्ताक्षर जारी हुआ रिजल्ट, आयोग कार्यालय का घेराव, सीसीटीवी फुटेज जांचने की मांग

July 14, 2026

इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी, युवती को 7 दिनों तक बनाया बंधक, किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

July 14, 2026

यात्रा और मेला को देखते हुए रांची पुलिस की सख़्ती, व्यापक यातायात व्यवस्था के लिए विशेष अभियान शुरू

July 14, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.