फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

लोक सेवा समिति की 34वीं वर्षगांठ के लिए मंत्री संजय सेठ ने दिया हिस्सा लेने का वादा

Ranchi : लोक सेवा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने आज रक्षा राज्य मंत्री, संजय सेठ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को समिति की 34वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित किया। मंत्री संजय सेठ ने इस निमंत्रण पर अपनी

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi : लोक सेवा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने आज रक्षा राज्य मंत्री, संजय सेठ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को समिति की 34वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित किया। मंत्री संजय सेठ ने इस निमंत्रण पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और कार्यक्रम में शामिल होने का वादा किया।

समिति अपनी 34वीं वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस अवसर पर पद्मश्री से सम्मानित महानुभावों, समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ-साथ झारखंड और देश के कई मंत्री भी आमंत्रित हैं। समिति ने सभी अतिथियों का विशेष स्वागत और सम्मान सुनिश्चित करने की तैयारी की है। लोक सेवा समिति ने मंत्री संजय सेठ का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके आने से यह अवसर और भी विशेष और यादगार बन जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram