Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»JTDC पर फर्जी खाता में 10.40 करोड़ ट्रांसफर का नया मामला
#Trending

JTDC पर फर्जी खाता में 10.40 करोड़ ट्रांसफर का नया मामला

By Samsul HaqueOctober 9, 20243 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi : झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड, जेटीडीसी ( JTDC ) के नाम पर फर्जी खाता खोलकर उसमें 10.40 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने के मामला सामने आया है। इस मामले में डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर एसआईटी टीम का गठन किया गया। जिसमें एटीएस एसपी ऋषभ झा और सीआईडी की टीम और तीन एएसपी को शामिल किया गया था। इस मामले को लेकर धुर्वा थाना में गिरजा प्रसाद, आलोक कुमार और अमरजीत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।

एटीएस व सीआईडी ने की पूछताछ

एसआईटी की टीम ने गिरजा प्रसाद, आलोक कुमार और अमरजीत कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के क्रम में इन दोनों ने इस कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अन्य साजिशकर्ता व्यक्तियों के नाम तथा उनकी संलिप्तता के बारे में बताया।जिसमें से पुलिस के द्वारा (1) रूद्र सिंह और लोकेश्वर साह को हिरासत में लेकर इनसे पूछताछ की गई। इन साजिशकर्ताओं की निशानदेही पर इनके बताए स्थान से लगभग 85 लाख रुपए नकद तथा लगभग 15 लाख रुपए के सोने के गहने (प्राप्त कमीशन के पैसों से), कुल लगभग एक करोड़ के अपराध से अर्जित किए गए राशि को बरामद किया गया।

क्या है मामला

उल्लेखनीय है कि तीन अक्टूबर को जीएम फाईनेंस, झारखंड टुरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 10.4 करोड़, झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मास्टर ट्रस्ट द्वारा नौ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी कर फर्जी अकाउंट के द्वारा निकासी की शिकायत नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज कराई गई। इसके बाद चार अक्टूबर को झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा 40.5 करोड़ और झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मास्टर ट्रस्ट द्वारा 56.5 करोड़ की राशि का फर्जी अकाउंट के द्वारा निकासी की शिकायत पोर्टल पर दर्ज करायी गई।

इन सभी शिकायतों के आधार पर सीआईडी में कांड दर्ज कर एसआईटी के द्वारा अग्रतर अनुसंधान, सरकारी राशि को विभिन्न बैंक अकाउंटों में फ्रिज और छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। अभी तक कुल तीन सौ विभिन्न फर्जी अकाउंटों की जानकारी प्राप्त हुई है। जिनमें से सबसे ज्यादा फर्जी अकाउंट उत्कर्ष स्मॉल फाईनांस बैंक में खोले जाने की बात सामने में आई है। अब तक के अनुसंधान में एसआईटी के द्वारा लगभग 39 करोड़ 70 लाख रूपये विभिन्न खातों में फ्रिज किये गये हैं।

इस खबर को भी पढ़ें : रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल, जयदीप बने डोरंडा व संजीव मेसरा ओपी प्रभारी

इस खबर को भी पढ़ें : PM मोदी के झारखंड दौरे को लेकर रांची सिटी एसपी ने दिए कई दिशा-निर्देश 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.