Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Social/Interesting»बेटी के दांत का एक्स-रे देख मां, समेत डॉक्टर भी चौंके, फिर खुल गया राज
Social/Interesting

बेटी के दांत का एक्स-रे देख मां, समेत डॉक्टर भी चौंके, फिर खुल गया राज

वॉशिंगटन में एक 13 साल की बच्ची के डेंटल चेकअप के दौरान ऐसा एक्स-रे सामने आया जिसने मां और डॉक्टर दोनों को हैरान कर दिया। जांच में जो राज खुला, उसने पूरे मामले को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
By Samsul HaqueAugust 22, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Social News: अमेरिका के वॉशिंगटन स्टेट में महिला अपनी बेटी को साधारण डेंटल चेकअप विजिट के लिए ले गई, लेकिन जब एक्स-रे रिपोर्ट सामने आई तो सभी हैरान रह गए। फिर जब यह बात बेटी को मालूम चली तो उसने राज से पर्दा उठा दिया।जानकारी अनुसार 13 साल की बच्ची को ब्रेसेज लगाने से पहले जब डॉक्टर ने उसके दांतों का एक्स-रे निकाला, तो तस्वीर में ऐसा कुछ नजर आया, जिसे देख सभी दंग रह गए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक्स-रे स्क्रीन पर साफ दिख रहा था कि बच्ची की साइनस में धातु का एक छोटा टुकड़ा फंसा हुआ है।

मां के लिए यह किसी बड़े रहस्य से कम न था, लेकिन जब बेटी से बात की गई तो वह तुरंत समझ गई कि यह वहां कैसे पहुंचा। दरअसल करीब छह माह पहले बेटी ने मां से नाक छिदवाने की जिद की थी। मां ने मना कर दिया कि 16 साल की उम्र से पहले नोज पियर्सिंग नहीं होगी। लेकिन बच्ची, जिसे गंभीर एडीएचडी की समस्या है और इम्पल्स कंट्रोल कम था, ने खुद ही कान छिदवाने वाली इयररिंग से नाक में छेद करने की कोशिश की। उसी दौरान धातु का छोटा हिस्सा नाक से होते हुए साइनस में फंस गया।

मॉं की डांट के डर से बच्ची ने यह राज छिपा लिया। कुछ दिन बीते लेकिन उसे इसका अहसास भी न हुआ कि उसके साइनस में कोई धातु मौजूद है। ऐसे में उसने मान लिया कि शायद उसने उस टुकड़े को निगल लिया है और अब कुछ नहीं है। जब यह राज एक्स-रे से सामने आया और राज खुला तो उसकी मां ने इस पूरी वृत्तांत को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए शेयर किया। उसकी इस पोस्ट पर 73,000 से ज़्यादा अपवोट्स मिले और कहानी वायरल हो गई। लोगों ने इसे मेडिकल मिस्ट्री और अनबिलीवेबल मोमेंट करार दिया है।

बिना दर्द के निकला टुकड़ा

इसके बाद में ईएनटी विशेषज्ञ ने विशेष चिमटी की मदद से धातु का टुकड़ा सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया। हैरानी की बात यह रही कि बच्ची को न पहले कोई दर्द हुआ था, न ही उसे निकालते समय कोई दर्द हुआ। मां ने राहत की सांस लेते हुए कहा कि इस घटना के बाद उनका नजरिया बदल गया है। पहले वे नोज पियर्सिंग के खिलाफ थीं, लेकिन अब हंसते हुए कहती हैं कि शायद इस साल बेटी को नाक छिदवाने की इजाज़त मिल ही जाए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

समुद्र में मिला दुर्लभ आधा-आधा रंग का लॉब्स्टर; 5 करोड़ में एक होता है ऐसा जीव

May 11, 2026

ग्राहकों के भरोसे को प्राथमिकता: याशिका डेवलपर ने बिजनेस रणनीति में किया बड़ा बदलाव

May 8, 2026

Cloudflare में एआई की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 1,100 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी

May 8, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.